फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा से बात करता था यह रफ्तार का 'बादशाह', पुलिस ने फेरा अरमानों पर पानी

Wed, 22 Jul 2020 12:48 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वायरल वीडियो की तस्वीर - फोटो : Twitter/ @ips_patil
विज्ञापन

सुपरबाइक चलाना किसे पसंद नहीं है, लेकिन कई बार यह शौक लोगों को भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ बेंगलुरु के एक बाइक चालक के साथ हुआ। दरअसल एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां एक बाइकर Yamaha R1 को 299 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला रहा है। खास बात यह है कि इस वीडियो को खुद बाइक राइडर ने बनाया था, जिसके बाद पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर उसके गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइकर बेंगलुरु के 10 किलोमीटर लंबे चार लेन वाली इलेक्ट्रॉनिक सिटी एलिवेटेड एक्सप्रेसवे या जिसे ई-सिटी फ्लाईओवर के नाम से भी जाना जाता है, उस पर अपनी 1000 सीसी की मोटरसाइकिल को चला रहा है। वीडियो में बाइक के स्पीडोमीटर को फोकस किया गया है, जिसमें 299 kmph की रफ्तार को दिखा जा सकता है।

वीडियो में 2-लेन की रोड पर भी बाइक को 100 kmph से ज्यादा की रफ्तार पर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। वहीं, वीडियो के ज्यादा तर हिस्से में यह बाइक 280 से 299 kmph की रफ्तार पर दौड़ते हुए दिखाई दे रही है। यह वीडियो मुनियप्पा नाम के बाइकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। हालांकि, अब इस वीडियो को प्राइवेट कर दिया गया है। इसके अलावा अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह वीडियो कब बनाया गया था। मुनियप्पा के बनाए हुए इस वीडियो पर जब कानून प्रवर्तन एजेंसियों की नजर पड़ी तब तेजी से इस पर एक्शन लिया गया, जहां शहर की अपराध शाखा ने सबसे पहले मुनियप्पा नाम के बाइकर को पहचानने और गिरफ्तार करने के साथ-साथ मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि बाइकर पर कितना जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


ट्विटर पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बेंगलुरु शहर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल ने कहा, "यह वीडियो राइडर की तरफ से वायरल किया गया था। यह बाइकर Ecity फ्लाईओवर पर लगभग 300 किमी प्रति घंटे की खतरनाक गति से जा रहा था और अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहा था.. सीसीबी ने बाइकर का पता लगा कर Yamaha 1000cc को जब्त कर लिया है। "




मौजूदा समय में Yamaha R1 दुनिया की सबसे पावरफुल बाइक्स में से एक है। इसमें 1 लीटर का 4-सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है। वहीं, अगर इसकी परफॉर्मेंस की बात करें तो Yamaha R1 का इंजन 200 PS की मैक्सिमम पावर और 112 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Yamaha R1 की टॉप स्पीड 299 किलोमीटर प्रति घंटा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें