फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण के कथित ट्वीट पर भेजा नोटिस, अदालत की अवमानना का दर्ज है मुकदमा

Wed, 22 Jul 2020 12:39 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रशांत भूषण
विज्ञापन

वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के कथित ट्वीट्स से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी किया है। साथ ही भूषण से ट्वीट्स को लेकर विस्तृत प्रतिक्रिया मांगी है। इसके अलावा, कोर्ट ने ट्विटर इंडिया से भी मामले में अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करने को कहा है। वहीं, इस मामले पर अगली सुनवाई पांच अगस्त को की जाएगी। 

विज्ञापन

 

बता दें कि, प्रशांत भूषण के कथित ट्वीट्स से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ अदालत की अवमानना का मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में कोर्ट ने ट्विटर इंडिया के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अरुण मिश्रा, बीआर गवई और कृष्ण मुरारी की पीठ प्रशांत भूषण और ट्विटर इंडिया के खिलाफ इस मामले की सुनवाई कर रही है। 

कोर्ट ने यह कदम न्यायपालिका के प्रति कथित रूप से अपमानजनक ट्वीट करने के मामले में उठाया है। प्रशांत भूषण न्यायपालिका से जुड़े मसले लगातार उठाते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान दूसरे राज्यों से पलायन कर रहे कामगारों के मामले में सुप्रीम कोर्ट के रवैये की तीखी आलोचना की थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही भूषण ने भीमा-कोरेगांव मामले में आरोपी वरवरा राव और सुधा भारद्वाज जैसे जेल में बंद नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे व्यवहार के बारे में बयान भी दिए थे। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि भूषण के किस ट्वीट को पहली नजर में अदालत की अवमानना करने वाला माना गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें