फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉयोनीर ने लांच किया इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक ही एप से कर सकेंगे मैसेज,कॉल,म्यूजिक और नेविगेट

Thu, 06 Sep 2018 12:33 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pioneer infotainment system
विज्ञापन
पॉयोनीर इंडिया ने कार एसेसीरीज की दुनिया में एक कदम और बढाते हुए अपना स्मार्ट स्निक इंफोटेनमेंट सिस्टम लांच किया है। जिसे पॉयोनीर स्मार्ट स्निक (The Pioneer Smart Sync app) नाम दिया गया है। इस एप को SPH-C19BT यूनिट से लैस किया गया है। जिसका काम स्मार्टफोन एप की तरह नेविगेट करना,म्यूजिक सिस्टम संचालित करना रहेगा। बता दें इस एप के जरीये आप किसी को मैसेज भी भेज सकते हैं।
विज्ञापन


कंपनी का मकसद इसको सभी स्मार्टफोन की तकनीकी से लैस करना है। इस स्मार्ट स्निक एप में यूएसबी चार्ज पोर्ट की भी सुविधा दी गई है। आप इस स्मार्ट स्निक को पॉयोनीर के रिटेलर से मात्र 7,150 रुपये में खरीद सकते हैं। पॉयोनीर इंडिया का इरादा इसके जरिये यूथ को अपनी और आकर्षित करना है। गौरतलब हो,इस इंफोटेनमेंट सिस्टम में बहुत जल्द रीयर पार्किग सेंसर भी आपको मिल सकता है। 

पॉयोनीर इंडिया के मार्केटिंग हेड गौरव कुलश्रेष्ठ ने कहा कि 'इस सिस्टम को भारतीयो की जरुरत को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जो कि लांग ड्राइव के लिए बहतरीन विकल्प बनकर उभरेगा।  यह कार चालक को ड्राइविंग पर फोकस करने के साथ ही उसका मनोरंजन भी भरपूर करेगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें