फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते हुए Okinawa के इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमतों में 8,600 रुपये तक की कमी

Tue, 06 Aug 2019 08:58 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Okinawa i-Praise electric scooters
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी दरों में कटौती के बाद सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने वाली कंपनियां अपने उत्पादों की कीमतों में कमी करने का एलान कर रही हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओकिनावा ने भी अपने वाहनों की कीमतें घटाने का एलान किया है।

2,500 रुपये से लेकर 8,600 रुपये तक की कटौती

ओकिनावा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि उसके इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों में 8,600 रुपये की कमी की है। ओकिनावा के लेड बैटरी आधारित स्कूटरों के दाम में 2,500 से लेकर 4,700 रुपये तक और ली-ऑयन यानी लीथियम आयन बैटरी वाले स्कूटरों की कीमतों में 3,400 रुपये से लेकर 8,600 रुपये तक की कटौती की गई है। इस कीमत में कटौती सरकार की फेम 2 सब्सिडी के साथ की जाती है।

टैक्स में 7 फीसदी की कमी

ओकिनावा ऑटोटेक प्रा. लि. के संस्थापक और प्रबंध निदेशक जितेंद्र शर्मा ने कीमतों में कटौती पर बताया कि बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई नए प्रावधान किए हैं। जिसमें जीएसटी की दरों में 12 फीसदी से 5 फीसदी की कटौती का भी प्रस्ताव दिया गया था। टैक्स में 7 फीसदी की कमी की गई है, जिसके बाद कीमतों में 2,500 से 8,600 रुपये की कमी की गई है।

स्कूटरों की कीमत 37,000 रुपये से 1.08 लाख रुपये के बीच

ओकिनावा के प्रोडक्ट रेंज में iPraise+, Ridge+, Ridge, Praise, Raise और Ridge30 जैसे स्कूटर शामिल हैं। मौजूदा वक्त में ओकिनावा के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत 37,000 रुपये से 1.08 लाख रुपये के बीच है।

महिंद्रा, ह्यूंदै और टाटा ने भी किया एलान

इससे पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक सेडान कार ई-वेरिटो की कीमतों ने कमी की है। कंपनी ने ई-वेरिटो की कीमतों में 80 हजार रुपये की कमी की है। इससे पहले ह्यूंदै ने अपनी इलेक्ट्रिक कार कोना के कीमतें घटाते हुए 25.30 लाख रुपये से घटाकर 23.72 लाख रुपये कर दी है। कोना पर सीधे-सीधे 1.58 लाख रुपये की बचत हो रही है। वहीं टाटा की इलेक्ट्रिक कार टिगोर की कीमतों में भी कमी की गई है। डिस्काउंट के बाद टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक की कीमत 11.58 से लेकर 11.92 लाख रुपए हो गई है। जो कि पहले 12.35 लाख रुपए से लेकर 12.71 लाख रुपए तक थी, ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम, मुंबई हैं। कंपनी ने टिगोर की कीमतों में 80,000 रुपये तक कम करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें