Jeep Compass vs Tata Hexa vs Mahindra XUV500
हालांकि जब से महिन्द्रा एक्सयूवी 500 रीलॉन्च हुई है, तब से जीप कंपास की सेल पर काफी असर पड़ा है। पिछले साल जुलाई 2017 में जीप कंपास की लॉन्चिंग के बाद इसकी अच्छी खासी बिक्री हुई थी। इस साल नंबर तक केवल 1164 यूनिट ही बिक पाईं, वहीं पिछले ससाल नवंबर, 2017 में 2828 यूनिट्स सेल हुई थीं।
कंपनी ने कंपास की बिक्री बढ़ाने के लिए ब्लैक पैक स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया था, जिसमें अलॉय व्हील्स से लेकर पूरी एसेसरीज ब्लैक टोन में थीं। ब्लैक पैक एडिशन को लिमिटेड (ओ) मॉडल में ही लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 20.59 लाख थी।
वहीं इसी साल सितंबर में लिमिटेड प्लस वैरियंट भी लॉन्च किया था, जिसमें सनरूफ, 18 इंच अलॉय व्हील्स, लेदर इंटीरियर, इलैक्ट्रॉनिकल एडजस्टेबल फ्रंट सीट, इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन जैसे प्रीमियम फीचर थे। माना जा रहा है ककि कंपास की बिक्री में आई गिरावट के मुख्य वजह इसके डीजल वर्जन में ऑटोमैटिक ऑप्शन का नहीं होना है।
हालांकि खबरें हैं कि कंपनी अगले साल जीप का टेल हॉक मॉडल लॉन्च करेगी, जिसमें 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियर बॉक्स होगा।