फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सामने आई धाकड़ फीचर्स से लैस Nissan Magnite, जानें आपके बजट में कैसी रहेगी ये कार

Thu, 22 Oct 2020 07:26 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
विज्ञापन
Nissan Magnite सबकॉम्पैक्ट एसयूवी भारत में पेश हो गई है। इसका लुक काफी एग्रेसिव है। इसके फ्रंट में बड़ा सिंगल पीस ग्रिल के साथ एल-शेप्ड एलईडी DRLs, एलईडी फॉग लैंप्स, और स्लीक एलईडी बाई-प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसमें डुअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। यह कार देखने में बिल्कुल कॉन्सेप्ट कार जैसी ही है। 
विज्ञापन


 

Nissan Magnite की परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी ने अभी इसके इंजन स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा नहीं हटाया है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट्स में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 71 bhp की मैक्सिमम पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इसमें 1.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दे सकती है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट में मिलेगा। यह इंजन 71 bhp की मैक्सिमम पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें भी मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा। 

 

इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 इंच का ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें आपको कई नई जानकारियां देखने को मिलेंगी। इसके अलावा इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया, जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे ग्राहक अपने फोन को कार से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके स्क्रीन में बर्ड आई व्यू मिलता है, जिससे कार के बाहर की चीजों को आसानी से स्क्रीन पर देखा जा सकता है।

 
विज्ञापन

सुरक्षा की बात करें तो Magnite में व्हीकल डायनेमिक्स कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट औ ट्रेक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एबीएस के साथ एबीडी, डुअल एयरबैग्स और हाई स्पीड पर टाइट कॉर्नरिंग के लिए एंटी-रोल बार भी मिलेंगे। इसके अलावा इसमें Isofix चाइल्ड सीट माउंट्स भी मिलेगा। कंपनी ने अभी इसकी कीमतों को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में कंपनी अपनी नई कार को 6.5 लाख रुपये से 8.5 लाख रुपये तक के बीच लॉन्च कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें