SRH की टीम अपने बल्लेबाजों पर काफी निर्भर है, विशेषकर शीर्ष चार बल्लेबाजों पर जिसमें जॉनी बेयरस्टो, डेविड वार्नर, मनीष पांडे और केन विलियमसन शामिल हैं। हालांकि चोटिल होने की वजह से आज केन नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह कैरेबियाई कप्तान जेसन होल्डर को टीम में शामिल किया गया है।