निसान इंडिया (Nissan India) ने लंबे इंतजार के बाद अपनी Nissan Magnite को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी नई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी की भारतीय बाजार में शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये रखी है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 9.35 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि यह एंट्रोडक्ट्री कीमतें हैं, जिनका फायदा केवल वही ग्राहक उठा सकते हैं, जो 31 दिसंबर 2020 से पहले इसे बुक करेंगे। नई Magnite, CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जिस पर Renault Triber काम करती है।
निसान ने अपनी Magnite को चार ट्रिम्स में लॉन्च किया है। इनमें XE, XL, XV और XV Premium शामिल हैं। इसमें ग्राहकों को 20 अलग-अलग ग्रेड्स में से चुनने का विकल्प मिलेगा। यहां ग्राहक इंजन, ट्रांसमिशन और ऑप्शनल फीचर के आधार पर अपनी पसंद की ट्रिम और मॉडल को चुन सकेंगे।