मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने नवंबर 2020 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने नवंबर 2020 में कुल 1,53,223 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने कुल 150,630 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल के मुकाबले इस नवंबर महीने में मारुति की बिक्री में 1.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, अक्तूबर 2020 से तुलना की जाए तो इस महीने मारुति के 1,82,448 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। अक्तूबर 2020 के मुकाबले नवंबर 2020 में कंपनी की बिक्री में 16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
भारतीय बाजार की बात करें, तो नवंबर 2020 में 135,775 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने 1,39,133 यूनिट्स की बिक्री की थी। नवंबर 2019 के मुकाबले नवंबर 2020 में मारुति की बिक्री में 2.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
महीने दर महीने की बिक्री की बात करें, तो अक्तूबर 2020 में मारुति के 1,63,656 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। अक्तूबर 2020 के मुकाबले नवंबर 2020 में कंपनी की भारतीय बाजार में 17 फीसदी बिक्री घटी है।
मिनी कारों की बात करें तो Alto और S-Presso की बिक्री में 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। नवंबर 2020 में इन कारों के 22,339 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, कंपनी की Swift, Dzire, WagonR और Celerio जैसी कारों की पिछले साल के नवंबर महीने के मुकाबले 1.8 फीसदी बिक्री घटी है। नवंबर 2020 में इन कारों के 76,630 यूनिट्स की बिक्री हुई ।
एंट्री लेवल सेगमेंट में गिरावट से अलग सेडान सेगमेंट में कई महीनों के बाद बढ़त दर्ज की गई। नवंबर महीने में Ciaz की बिक्री में 29 फीसदी की भारी बढ़त दर्ज की गई। नवंबर महीने में इसके 1,870 यूनिट्स की बिक्री हुई।
यूटिलिटी वाहनों की बात करें मारुति सुजुकी Gypsy, Ertiga, Vitara Brezza, XL6 और S-Cross की परफॉर्मेंस अच्छी रही। पिछले साल के नवंबर महीने के मुकाबले इस नवंबर इनकी बिक्री 2.4 फीसदी बढ़ी है। नवंबर 2020 में इनके 23,753 यूनिट्स बिके। वहीं, वैन सेगमेंट में Omni और Eeco की परफॉर्मेंस अच्छी रही। पिछले साल के नवंबर महीने के मुकाबले इस नवंबर इनकी बिक्री 10 फीसदी बढ़ी है। नवंबर 2020 में इनके 11,183 यूनिट्स बिके।