निसान किक्स की लंबाई 4384 एमएम, चौड़ाई 1813 एमएम और ऊंचाई 1656 एमएम है। जबकि इसका व्हीलबेस 2673 एमएम है। निसान किक्स के इंजन की बात करें, तो किक्स में एच4के 1.5 लीटर 1498 सीसी का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 106 पीएस की पॉवर और 142 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि किक्स में के9के 1.5 लीटर 1461 सीसी का 4 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 110 पीएस की पॉवर और 240 एनएम का टॉर्क देता है।
किक्स का पेट्रोल वैरियंट 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसिमशन के साथ आएगा, जबकि डीजल वैरियंट में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प रहेगा। हालांकि अभी तक निसान ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस्स ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी या नहीं। निसान किक्स में चारों तरफ कैमरे दिए गए हैं, जिसका 360 डिग्री व्यू डैशबोर्ड पर लगी 8 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पर देखा जा सकता है।
इसके अलावा किक्स में 4 एयरबैग, हिल होल्ड, एबीएस, ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। किक्स का ग्राउंड क्लीयरेंस 210 एनएम है, जो इस सैगमेंट में सबसे ज्यादा है। इस सेगमेंट में पहली बार एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, 17 इंच अलॉय व्हील, 100 किग्रा लोडिंग कैपेसिटी के साथ रूफ रेल और ऑटो एसी जैसे फीचर दिए गए हैं। निसान ने हालांकि अभी तक किक्स की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि इसे बेस वैरियंट की कीमत 9.2 लाख से लेकर 14 लाख रुपए तक हो सकती है।