Mahindra के मालिकाना हक वाली Classic Legends (क्लासिक लीजेंड्स) भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए नए मॉडल्स पेश करने की तैयारी में है। कंपनी ने साल 2018 के आखिर में जावा कंपनी को पुनर्जीवित किया था। मौजूदा समय में कंपनी भारत में अपनी तीन मोटरसाइकिलें - Jawa Classic (जावा क्लासिक), Jawa 42 (जावा 42) और Jawa Perak (जावा पेराक) बेचती है। Yezdi एक नामचीन और लोकप्रिय ब्रांड में शुमार रहा है। बाइक प्रेमियों में इस मोटरसाइकिल के लिए दीवानगी आज भी देखी जा सकती है।
मोटरसाइकिल प्रेमियों के उत्साह का अंदाजा लगाते हुए Classic Legends ने नवंबर 2018 में एलान किया था कि वह Yezdi की वापसी पर काम कर रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक Yezdi अपनी नई बाइक Roadking को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। क्लासिक लीजेंड्स आइकॉनिक Yezdi के साथ-साथ BSA मोटरसाइकिलों को भी पुनर्जीवित करेगी। Yezdi को भारत में पेश किया जाएगा, वहीं BSA मोटरसाइकिल के तहत नए मॉडलों को पहले यूरोप के बाजार में उतारा जाएगा।
कब होगी लॉन्च
Yezdi Roadking
- फोटो : Team-BHP
क्लासिक लीजेंड्स कथित तौर पर इस साल के आखिर तक Yezdi की नई बाइक को पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी इसके बारे में कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि Yezdi Roadking को दिवाली के मौके पर लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस समय एक स्क्रैम्बलर मोटरसाइकिल की लगातार टेस्टिंग कर रही है, जो भारतीय बाजार में पहली Yezdi बाइक हो सकती है।
क्लासिक लीजेंड्स ने हाल ही में Roadking (रोडकिंग) नाम से ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है। इसके साथ ही कंपनी ने yezdiroadking नाम से इंटरनेट URL के ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि ये एक स्क्रैंबलर बाइक होगी। गौरतलब है कि इस साल मार्च के महीने में पुणे-नासिक हाइवे पर इस मोटरसाइकिल के प्रोटोटाइप को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। इसमें सर्कूलर हेडलैंप के साथ फ्रंट में टेलेस्कोपिक फॉर्क और रियर में शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन देखा गया था। इसके साथ ही बाइक को स्पोक व्हील्स के साथ डुअल परपज टायर के साथ देखा गया था।
कैसा होगा इंजन
Yezdi Roadking
- फोटो : For Reference Only
बाइक की जो स्पाय तस्वीरें सामने आई थी, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि बाइक में जावा के इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें वैसा ही इंजन ब्लॉक और ऑयल कूलर सेटअप देखा गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें Jawa 42 के जैसा इंजन, चेसिस, बॉडीवर्क और यहां तक कि सस्पेंशन देखा गया है। हालांकि, इस बाइक के बारे में ज्यादा टेक्निकल डिटेल्स का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Yezdi की इस नई मोटरसाइकिल में जावा में उपयोग किए जाने वाले 293 cc इंजन का इस्तेमाल हो सकता है। इसके साथ ही यह बाइक एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, LED टेललाइट्स और डुअल-चैनल ABS से लैस होगी। हालांकि बाइक की स्पाय तस्वीरें से पता चलता है कि अभी इसके प्रॉडक्शन वर्जन में काफी समय लगेगा। फिलहाल इस मोटरसाइकिल के फीचर्स और कीमत के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। क्लॉसिक लीजेंड्स ने अभी इस बारे में कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।
काफी पॉपुलर ब्रांड रही है
अपने जमाने की लोकप्रिय Yezdi Roadking को भारत में वर्ष 1978 में आइडियल जावा लिमिटेड ऑटोमोबाइल कंपनी ने लॉन्च किया था। बाइक का उत्पादन मैसूर में किया जा रहा था जो कि साल 1996 तक जारी रहा। यह मोटरसाइकिल CZ 250 मोटोक्रॉस पर आधारित थी। इसे जारोस्लाव फाल्टा ने 1974 मोटोक्रॉस वर्ल्ड चैंपियनशिप में रनर-अप का खिताब दिलाया था।
उस समय इस मोटरसाइकिल में 250 cc ड्यूल एग्जॉस्ट इंजन मिलता था। इस बाइक में सेमी-ऑटोमैटिक क्लच और Jawa/CZ के ट्रेडमार्क इंटीग्रेटेड गियर शिफ्टर/किक-स्टार्टर दिया गया था। भारत में आयोजित कई रैलियों में इस बाइक को देखा गया। बाइक में 246.30 cc 2-स्ट्रोक इंजन दिया गया था। बाइक की कुल वजह 134 किलोग्राम थी। इस बाइक की टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी। अब Yezdi एक बार फिर अपने जमाने की इस दमदार बाइक को नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी में है।