फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई Mahindra Thar भारत में 15 अगस्त को हो सकती है लॉन्च, जानें क्या होगा खास

Tue, 04 Aug 2020 06:34 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Next gen mahindra thar - फोटो : Social Media
विज्ञापन
Mahindra की नई जेनरेशन वाली Thar का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। लेकिन अब कंपनी इस इंतजार को खत्म करने के लिए तैयार हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा अपनी नई थार को 15 अगस्त को भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा है। यहां जानना जरूरी है कि नए बीएस6 नॉर्म्स के कारण महिंद्रा अपनी मौजूदा थार के मॉडल की भारत में बिक्री नहीं कर रही है। लेकिन नई थार में ग्राहकों को बीएस6 इंजन मिलेगा।
विज्ञापन


दरअसल Team BHP की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी नई Mahindra Thar को 15 अगस्त को भारत में लॉन्च करेगी। हालांकि, रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि कंपनी उस दिन कार की कीमत से पर्दा हटाएगी या नहीं। इसके अलावा डाक्यूमेंट में कार की डिलीवरी, प्री-लॉन्च और टेस्ट ड्राइव संबंधित किसी बात का जिक्र नहीं किया गया है। ऐसे में यह हो सकता है कि कंपनी 15 अगस्त को इसकी कीमत न बताए और केवल इसे पेश करे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की 2020 Thar नए प्लेटफॉर्म पर काम करेगी। कंपनी इसे दो मॉडल में लॉन्च कर सकती है। इनमें हार्डटॉप और सॉफ्टटॉप शामिल होगा। इसके अलावा इसमें नया कैबिन मिलेगा। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, क्रूज कंट्रोल सिस्टम और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करेगा।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि 15 अगस्त को पेश करने के बाद कंपनी इसकी बिक्री सितंबर में शुरू कर सकती है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

इसमें 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन मिलेगा। इसका इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। 4X2 और 4X4 दोनों ही वर्जन में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे mStallion 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ भी लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें