होंडा ने इस साल की अपनी पहली कार 'न्यू सिटी 2017' वेलेंटाइन डे पर लॉन्च की है। यह कार प्रीमियम सेडान सेगमेंट की भारत में सबसे महत्वपूर्ण कार है जिसे पिछले छह महीने से सियाज से कड़ी टक्कर मिल रही है। उम्मीद के मुताबिक न्यू सिटी 2017 की शुरुआत हौंडा ने प्रतिस्पर्धी कीमत 8 लाख 50 हजार रुपये एक्सशोरूम दिल्ली से की है। जैसा की हमने पहले ही बताया था यह डीजल व पेट्रोल वेरिएंट में उपलब्ध होगी तथा ऑटोमेटिक वेरिएंट सिर्फ पेट्रोल इंजिन में ही उपलब्ध होगा।
पेट्रोल मैनुअल में यह कार एस, एसवी, वी, वीएक्स में मौजूद है जबकि पेट्रोल ऑटोमेटिक में यह वी, वीएक्स और जेडएक्स में उपलब्ध होगी। डीजल में तीन वेरिएंट एसवी, वी व वीएक्स वेरिएंट दिया गया है। माना जा रहा है कि नई सिटी के आने से अब सियाज को कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी।
कीमत पर एक नजर-
पेट्रोल मैनुअल
एस 849990 लाख
एसवी 953990 लाख
वी 999990 लाख
वीएक्स 1164990 लाख
पेट्रोल ऑटोमेटिक
वी 1153990 लाख
वीएक्स 1284990 लाख
जेडक्स 1352990 लाख
डीजल
एसवी 1075990 लाख
वी 1155990 लाख
वीएक्स 1286990 लाख
नोटः सभी कीमतें एक्सशोरूम दिल्ली