फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मित्सुबिशी आउटलेंडर भारत में लांच, टोयोटा-फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियों को मिलेगी टक्कर

Mon, 20 Aug 2018 12:48 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
mitsubishi outlander
विज्ञापन

टोयोटा, फॅार्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर जैसी गाड़ियों को टक्कर देने के लिए भारतीय कार बाजार में मित्सुबिशी आउटलेंडर को आज लांच किया गया है। बता दें कि इसकी बुकिंग पहले से ही भारत में हो रही थी। नई मित्सुबिशी आउटलेंडर एक मिड साइज SUV होगी जिसमें 2.4 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 167पीएस की पॉवर और 222एनएम का टॉर्क देगा।

विज्ञापन


इंजन के साथ इस नई कार में सीवीटी ऑटो गियरबॉक्स, 6-स्पीड पैडल शिफ्टर्स भी मिलेंगे। नई आउटलेंडर में ऑल-व्हील-ड्राइव स्टैंडर्ड रहेगा।अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें नई एलईडी हैडलाइट, एलईडी टेललैंप्स,डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 7-एयरबैग और 710 वॉट का रॉकफोर्ड फोसगेट साउंड सिस्टम दिया हुआ है।

विज्ञापन

जीप कंपास भी होगी निशाने पर

jeep
नई आउटलेंडर को जीप कंपास का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी माना जा रहा है। जीप कंपास फिलहाल मार्केट में 1.4 लीटर का मल्टीएयर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज मल्टीजेट डीजल इंजन के साथ मौजूद है।

इसका पेट्रोल इंजन 162पीएस की पावर और 250एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है जबकि इसका डीजल इंजन 173पीएस की पॉवर और 350एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। जीप कंपास के दोनों ही इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस हैं जबकि इस नई कार मित्सुबिशी आउटलेंडर के पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी का भी ऑप्शन दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें