टोयोटा, फॅार्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर जैसी गाड़ियों को टक्कर देने के लिए भारतीय कार बाजार में मित्सुबिशी आउटलेंडर को आज लांच किया गया है। बता दें कि इसकी बुकिंग पहले से ही भारत में हो रही थी। नई मित्सुबिशी आउटलेंडर एक मिड साइज SUV होगी जिसमें 2.4 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 167पीएस की पॉवर और 222एनएम का टॉर्क देगा।
इंजन के साथ इस नई कार में सीवीटी ऑटो गियरबॉक्स, 6-स्पीड पैडल शिफ्टर्स भी मिलेंगे। नई आउटलेंडर में ऑल-व्हील-ड्राइव स्टैंडर्ड रहेगा।अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें नई एलईडी हैडलाइट, एलईडी टेललैंप्स,डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 7-एयरबैग और 710 वॉट का रॉकफोर्ड फोसगेट साउंड सिस्टम दिया हुआ है।