फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धांसू फीचर्स से लैस MG Gloster भारत में हुई लॉन्च, कीमत ने किया सबको हैरान, पढ़ें खासियतें

Thu, 08 Oct 2020 12:06 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
MG Gloster - फोटो : MG Motor India
MG Gloster एसयूवी भारत में लॉन्च हो गई है। एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने इसे सुपर, स्मार्ट, शार्प और सेवी जैसे चार वेरिएंट्स में उतारा है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 28.98 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 35.38 लाख रुपये तक जाती है।

यह देश की पहली लेवल-1 ऑटोनोमस कार है, जिसे कंपनी ने सबसे पहले 24 सितंबर को भारत में पेश किया था। हालांकि, उस समय कंपनी ने इसकी कीमतों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी थी। MG Gloster की प्री-बुकिंग पहली ही शुरू हो गई है। ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप पर इस कार को एक लाख रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। 

एमजी मोटर की भारत में यह तीसरी कार है। MG Gloster से पहले कंपनी ने MG Hector (एमजी हेक्टर) और MG ZS EV (जेडएस ईवी) को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। 
विज्ञापन

MG Gloster: परफॉर्मेंस

2 of 5
MG Gloster - फोटो : MG Motor India
अभी कंपनी ने MG Gloster को केवल डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया है। इसमें 2 लीटर का 4-सिलिंडर वाला ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 215 PS की मैक्सिमम पावर और 480 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। हालांकि, इसके लोवर वेरिएंट में ग्राहकों को डीट्यून इंजन मिलेगा।
विज्ञापन

MG Gloster: फीचर्स

3 of 5
MG Gloster - फोटो : MG Motor India
MG Gloster के इंटीरियर में 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो 70 से ज्यादा कार कनेक्टेड फीचर्स से लैस है। इस एयसूवी में कंपनी के iSmart 2.0 तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके इंटीरियर को ब्राउन लेदर से रैप्ड किया गया है। इसमें 12-स्पीकर सिस्टम, 64 एम्बियंट लाइटिंग, 8-इंच डिजी एनॉलॉग ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और मीडिल कैप्टन सीट दिया गया है। 

MG Gloster: स्पेसिफिकेशन्स

4 of 5
MG Gloster - फोटो : MG Motor India
MG Gloster में कई फर्स्ट-इन-सेग्मेंट फीचर्स दिए गए हैं। यह नई एसयूवी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ आएगी। इसके दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC), लेन डिपार्चर वार्निंग (LDW), ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BSD), ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग (FCW) के साथ ऑटोमेटिक पार्किंग असिस्ट जैसे जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

MG Gloster: डायमेंशन

5 of 5
MG Gloster - फोटो : MG Motor
MG Gloster की लंबाई 4985 मिलीमीटर, चौड़ाई 1926 मिलीमीटर और ऊंचाई 1867 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस करीब 3 मीटर है। इसमें 19-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें