फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW X3 SUV को टक्कर देगी Mercedes Benz GLC, जानें फीचर्स और कीमत

Tue, 03 Dec 2019 04:30 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Mercedes Benz GLC - फोटो : PTI
विज्ञापन

जर्मनी की कार निर्माता कंपनी Mercedes ने Mercedes Benz GLC लॉन्च की है। कंपनी ने इस एसयूवी में कुछ मामूली बदलाव किए हैं। साथ ही, इसमें एलईडी लैंप्स भी दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स...

क्या हैं फीचर्स?

Mercedes Benz GLC में मौजूद फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल-पैनोरैमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, 64 कलर मूड लाइटिंग, प्री सेफ, एक्टिव पार्किंग असिस्ट, टीवीएमएस और 19 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें छह कलर ऑप्शन दिए गए हैं।  यह एसयूवी सिस्टम SOS वार्निंग्स, वन-टच रोड साइड असिस्टेंस, लॉक/अनलॉक, कार लोकेटर, व्हीकल ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, रियर-टाइम व्हीकल डायग्नोस्टिक जैसे फीचर्स से लैस है। 

विज्ञापन


कार में टच बेस्ड कंट्रोल्स के साथ नया मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, 12.3 इंच का सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया MBUX टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें खास मर्स इंटीरियर असिस्टेंट सिस्टम मिलेगा, जिसमें एक कैमरा लगा होगा और यह कैमरा सेंट्रल कंसोल की तरफ होने वाली मूवमेंट्स को रिकॉर्ड करेगा।

फेसलिफ्ट GLC में ऑग्मेंटेड वीडियो टेक्नोलॉजी मिलेगी, जो रिअर व्यू मिरर में पीछे लगे कैमरे की मदद से आसपास की गतिविधियों के अलावा ट्रैफिक साइन और नेविगेशन को इंफोटेनमेंट डिस्प्ले पर दिखाएगा। साथ ही इसमें 360 डिग्री का कैमरा, पुश-बटन स्टार्ट, ड्राइविंग मोड्स जैसे फीचर भी मिलेंगे। इसके अलावा इसमें सात एयरबैग्स, अडप्टिव क्रूज कंट्रोल, एक्टिव लेन कीपिंग असिस्ट, एक्टिव ब्लाइंट स्पॉट असिस्ट और एक्टिव ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दमदार इंजन

Mercedes Benz GLC - फोटो : social media
Mercedes Benz GLC में मौजूद इंजन की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर का BS6 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 197 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं, GLC 220d 4Matic में 2.0 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो 194 पीएस का पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। इन दोनों वेरियंट 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। 

माइलेज और कीमत

Mercedes Benz की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 52.75 लाख रुपये से लेकर 57.75 लाख रुपये तक है। इसका मुकाबला  BMW X3, Audi Q5, Volvo XC60 और Lexus NX 300h से है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें