फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नस्लवाद के विरोध में Mercedes Benz काले रंग की कार से करेगी फार्मूला ई सीजन का समापन

Wed, 29 Jul 2020 07:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Mercedes Formula E Cars - फोटो : Twitter
विज्ञापन
नस्लवाद के खिलाफ विरोध के तहत Mercedes (मर्सीडीज) की टीम बचे हुए फार्मूला ई सत्र में काले रंग की कार का इस्तेमाल करेगी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मर्सीडीज ने 2020 सत्र के लिए अपनी कार का रंग सिल्वर से काला कर दिया।
विज्ञापन


टीम ने ट्विटर पर कहा, "हम नस्लवाद के खिलाफ हैं।" 

उसने लिखा, "नस्लवाद और सभी तरह के भेदभाव के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए हमारी टीम इस सत्र की अंतिम छह रेस में सभी काले रंग की कार के साथ रेसिंग करेगी।"



छह बार के फार्मूला वन चैम्पियन लुईस हैमिल्टन ही फार्मूला वन में अश्वेत विश्व चैम्पियन हैं और वह नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई में मुखर रहे हैं। वे फार्मूला वन की संचालन संस्था और अन्य ड्राइवरों से इस लड़ाई में और अधिक प्रयास करने का अनुरोध कर चुके हैं। 

मर्सिडीज अपने ड्राइवरों Stoffel Vandoorne और Nyck de Vries के फॉर्मूला ई कारों पर "एंड रेसिज्म" (नस्लवाद को खत्म करें) लिखेगी। 

फॉर्मूला ई में सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक कारों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके 2019-20 सीजन का समापन बर्लिन में 5 से 13 अगस्त तक छह रेस के साथ होगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण पांच रेस के बाद इस सीजन को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन


फॉर्मूला ई ने हाल ही में "पॉजिटिव फ्यूचर्स" अभियान की घोषणा की, जो कि कम-प्रतिनिधित्व मिले समूहों के लिए खेल में अधिक अवसर प्रदान करने और "समावेशीता की संस्कृति को पोषित करने के लिए" है जो अपने सभी रूपों में विविधता को अपनाती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें