फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 दिनों तक नहीं बनेंगी Tata की Marcopolo बसें, इस वजह से बंद रहेगा कारखाना

Wed, 29 Jul 2020 07:11 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tata Marcopolo - फोटो : Tata
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण ऑटो इंडस्ट्री को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल पहले 50 दिनों के लॉकडाउन के कारण वाहनों का प्रोडक्शन और बिक्री प्रभावित रही। वहीं, अब कर्मचारियों के संक्रमित होने के कारण कई कारखानों में प्रोडक्शन प्रभावित हो रहा है। इसी कड़ी में अब Tata Motors ने घोषणा की है कि उसका कर्नाटक में धारवाड़ प्लांट 8 दिनों के लिए बंद रहेगा। बता दें कि इसी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में Tata की Marcopolo बसों को बनाया जाता है। 

विज्ञापन


दरअसल इस प्लांट में सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा, जिसके चलते 8 दिनों के लिए प्रोडक्शन बंद रहेगा। इस दौरान चुनिंदा स्टाफ को छोड़ कर किसी भी कर्मचारी की प्लांट में एंट्री नहीं होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी के कारखाने में कुछ कार्मचारियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके चलते कंपनी अपने प्रोडक्शन प्लांट को बंद कर रही है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया है। सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया के चलते प्रोडक्शन प्लांट 26 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रहेगा।

कोरोना संक्रमित पाए गए टोयोटा के कर्मचारी 

कोरोना के बढ़ते प्रकोप का असर अब टोयोटा इंडिया के कर्मचारियों पर भी देखने को मिल रहा है। कंपनी के पांच और कर्मचारियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कंपनी ने बताया कि उसके कर्नाटक के बिदादी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में पांच कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें टोयोटा के चार कर्मी और एक कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ मेंबर शामिल है। हालांकि, इसके बावजूद भी कंपनी ने अपने कारखाने को बंद नहीं किया है। 
विज्ञापन


जून महीने में टाटा मोटर्स की बिक्री

जून 2020 में Tata Motors के 11,419 यूनिट्स बिके। वहीं, जून 2019 में कंपनी के 13,351 यूनिट्स बिके थे। यानी इस दौरान कंपनी की बिक्री 14.5 फीसदी घटी है। जून 2020 में बाजार का कुल 9.8 फीसदी हिस्सा टाटा के पास रहा। जबकि, जून 2019 में बाजार का कुल 6 फीसदी हिस्सा कंपनी के पास था। इस दौरान कंपनी की हिस्सेदारी में 3.7 फीसदी की बढ़ोतरी आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें