फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी लांच करेगी BS-6 वाहन, देखें क्यों लगाई सुप्रीम कोर्ट ने BS-4 पर रोक

Mon, 29 Oct 2018 02:31 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
भारत में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए सरकार ने कड़ा रवैया अपना लिया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने 31 मार्च 2020 तक सभी BS-4 वाहनों पर रोक लगाए जाने की घोषणा की। जिसके बाद से ही वाहन कंपनियां BS6 वाहनों पर तेजी से काम कर रही हैं। 
विज्ञापन


फिलहाल, मारुति सुजुकी ने जनवरी में अपना पहला BS6 वाहन लांच करने की घोषणा की है।  इंजीनियर्स की टीम द्वारा BS6 वाहन और सुरक्षा मापदंडों को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। बता दें, BS-4 वाहनों की अप्रैल 2020 से बिक्री बंद कर दी जाएगी। जिसके बाद 1 अप्रैल 2020 से सिर्फ BS6 वाहन ही बाजार में उपलब्ध होंगे।

मारुति सुजुकी BS6 वाहन को तय समय से पहले लांच करने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर.सी भारगव ने कहा है कि मारुति सुजुकी डेडलाइन से पहले ही अपना पहला BS6 वाहन को पेश करेगी।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

Pollution in Delhi
क्या हैं बीएस वाहन
बीएस उत्सर्जन मानक वे मानक होते हैं जो भारत सरकार द्वारा स्थापित किए गए हैं। इस उत्सर्जन मानक के जरिये मोटर वाहनों के कारण होने वाले वायु प्रदूषण की मात्रा की व्याख्या की जाती है। 

क्या है बीएस के आगे लिखी संख्या 
अक्सर आप सुनते होंगे बीएस-2 वाहन, बीएस-3 वाहन और बीएस-4 वाहन। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन संख्याओं का मतलब क्या है? बीएस के आगे संख्या के बढ़ते जाने का मतलब है उत्सर्जन के बेहतर मानक, जो पर्यावरण के अनुकूल हैं। भारत में गाड़ियों के प्रदूषण को मापने के लिए बीएस का इस्तेमाल किया जाता है।

बीएस के आगे जितना बड़ा नंबर लिखा होता है उस गाड़ी से उतने ही कम प्रदूषण होने की संभावना होती है। ये बीएस मानक देश का केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तय करता है। साथ ही देश में चलने वाली हर गाड़ी के लिए यह आवश्यक होता है कि वह इन सभी मानकों पर खरी उतरे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें