फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Volkswagen की यह सस्ती कार भी जल्द हो सकती अलविदा, फेल हुई रणनीति

Sat, 09 Feb 2019 04:52 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Volkswagen car family-2
विज्ञापन

Volkswagen की चार मीटर से छोटी कॉन्पैक्ट सेडान Ameo जल्द ही बंद हो सकती है। एमियो को फॉक्सवैगन ने 2016 में मारुति सुजुकी डिजायर और हुंडई एक्सेंट के मुकाबले में बाजार में लॉन्च किया था। फॉक्सवैगन ने इस कार को खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए उतारा था।

विज्ञापन

 

2020 में एमियो फॉक्सवैगन फैमिली का हिस्सा नहीं

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक 2020 में एमियो फॉक्सवैगन फैमिली का हिस्सा नहीं रहेगी। फॉक्सवैगन ने एमियो को यह सोच कर लॉन्च किया था कि उस समय सब-कॉम्पैक्ट सेडान लोगों को बेहद पसंद आ रही थीं, और टैक्स में भी छूट मिल रही थी। लेकिन एमियो बाजार में वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई जैसा फॉक्सवैगन को उम्मीद थी।
 

2018 में एमियो की केवल 9,800 यूनिट्स बिकी

Volkswagen Ameo
वहीं फक्सवैगन ने स्कोडा की तरह भारत के लिए नई रणनीति तैयार की है। एमियो की लॉन्चिंग के साथ फॉक्सवैगन ने उम्मीद जताई थी कि इससे उसकी बिक्री के आंकड़े में इजाफा होगा। लेकिन एमियो की लॉन्चिंग के बाद फॉक्सवैगन पोलो और वेंटो की भी सेल कम हो गई। 2018 में फॉक्सवैगन ने एमियो की केवल 9,800 यूनिट्स की ही बिक्री की, जो प्रतिमाह तकरीबन 980 यूनिट्स ही होती हैं।
 

एमियो की कीमत पोलो के मुकाबले कम

चार मीटर से छोटी सेडान भारत में काफी पॉपुलर हैं, वहीं मारुति की ऩई डिजायर और होंडा की नई अमेज के आने से इस सेगमेंट को और तड़का लगा है। जिसके बाद पहली बार मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली ऑल्टो को पछाड़ कर डिजायर नंबर वन कार बन गई। फॉक्सवैगन ने फॉक्सवैगन एमियो की कीमत पोलो के मुकाबले कम रखी थी, लेकिन फिर भी वह खरीदारों को रिझाने में सफल नहीं पाई।
 

एमियो पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट में

Volkswagen Ameo
एमियो पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट में आती है। इसका 1.2 लीटर का एमपीआई पेट्रोल इंजन 5400 आरपीएम पर 74 बीएचपी की पॉवर और 3750 आरपीएम पर 110 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसका 1.5 लीटर का डीजल इंजन 4000 आरपीएम पर 109 बीएचपी और 1500 आरपीएम पर 110 एनएम का टॉर्क देता है। फॉक्सवैगन एमियो के डीजल वैरियंट में डुअल क्लच के साथ 7 स्पीड ट्रांसमिशन भी देता है, यह अकेली ऐसी कार है, जो डीजल में डुअल क्लच के साथ आती है।      
 
विज्ञापन

नए मॉडल्स लॉन्च करने की योजना

Volkswagen Ameo

वहीं फॉक्सवैगन अब भारतीय बाजार के लिए कुछ नए मॉडल्स लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इन मॉडल्स को फॉक्सवैगन के MQB A0-IN प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म पर भारतीय बाजार के लिए सस्ती कारों को डेवलेप किया जाता है।   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें