फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे तेज बिकने वाली एसयूवी बनी Maruti Suzuki की ये कार, जानिए क्या है खास

Fri, 01 Dec 2017 11:32 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Maruti Suzuki Vitara Brezza
विज्ञापन
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा को 2016 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। इसके बाद इस एसयूवी को मार्च 2016 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। अब लॉन्चिंग के 20 महीने बाद इस कार ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। यह भारत की सबसे तेज बिकने वाली एसयूवी कार बन गई है। 
विज्ञापन


पढ़ें: 21 दिन में ही 15,000 लोगों ने खरीदा ये स्कूटर, फीचर्स हैं बेहद खास

आंकड़ों के मुताबिक, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा ने 20 महीने में 2 लाख यूनिट बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। लॉन्चिंग के एक साल से भी कम समय में इस कार की 1 लाख यूनिट बिक गई थी। अब दो साल पूरे भी नहीं हुए कि कार की एक लाख और यूनिट बिक गईं। सबसे ज्यादा यूनिट जुलाई 2017 (15,243 यूनिट) में बिकीं। 
विज्ञापन

कार का इंजन और फीचर्स

विटारा ब्रेजा - फोटो : भास्कर सिंह
इसमें कंपनी का भरोसेमंद 1300 सीसी का डीडीआईएस-200 डीजल इंजन दिया गया है। यही इंजन सियाज, अर्टिगा और एस-क्रॉस में भी दिया गया है। यह इंजन 88 बीएचपी की ताकत और 200 एनएम का टॉर्क देता है। रफ्तार की बात करें तो 13.3 सेकंड में ब्रेजा 0 से 100 की स्पीड पकड़ लेती है।

ब्रेजा के माइलेज का दावा 24.3 किलोमीटर प्रति लीटर का है। ब्रेजा की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपए एक्स-शोरूम दिल्ली है। ब्रेजा में ड्यूल एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी)जैसे सेफ्टी फीचर्स बेस वेरिएंट से मौजूद हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें