अगर आप एक नई सीएनजी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अक्तूबर 2020 में वो कौन सी 10 सीएनजी कारें हैं, जिन्हें भारतीय ग्राहकों की तरफ से सबसे ज्यादा खरीदा गया है। हम आपको इनकी बिक्री के बारे में बताएंगे। इसके बाद आप खुद यह तय कर सकेंगे कि जिस सीएनजी कार को आप खरीदने की सोच रहे हैं, उसे देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं अक्तूबर महीने की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग सीएनजी कारों पर एक नजर,
Maruti Suzuki WagonR
- अक्तूबर 2020 में WagonR देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कार रही। इसके 16,167 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
Maruti Ertiga
- भारतीय बाजार में Maruti Ertiga दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कार रही। अक्तूबर 2020 में इसके 10,236 यूनिट्स की बिक्री हुई।
Maruti Celerio
- Maruti Suzuki WagonR और Maruti Ertiga के बाद Maruti Celerio अक्तूबर 2020 में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कार रही। Celerio के अक्तूबर महीने में 6,935 यूनिट्स की बिक्री हुई।
Maruti Eeco
- सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कारों में Eeco ने अक्तूबर महीने में चौथा स्थान अपने नाम किया। Maruti Eeco के अक्तूबर 2020 में 5,693 यूनिट्स की बिक्री हुई।
Maruti Suzuki Dzire
- अक्तूबर महीने में टॉप-5 बेस्ट सेलिंग सीएनजी कारों में Dzire भी शामिल रही। इसके 2,840 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
Hyundai Xcent/Aura
- Hyundai की Xcent/Aura अक्तूबर महीने में टॉप-5 से बाहर रही। अक्तूबर 2020 में इसके 2,367 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
Hyundai i10 Grand
- अक्तूबर महीने में भारत की सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कार Hyundai i10 Grand रही, जहां इसके 2,133 यूनिट्स बिके।
Maruti Alto
- Maruti Suzuki की Alto के अक्तूबर 2020 में 2,089 यूनिट्स की बिक्री हुई।
Maruti S-Presso
- इसके अक्तूबर 2020 में 1,857 यूनिट्स की बिक्री हुई।
Hyundai Santro
- अक्तूबर में Santro के 1,131 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई है।