फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी Swift या Tata Tiago, जानें मिडिल क्लास के लिए कौन सी कार बेहतर

Mon, 25 Nov 2019 10:53 AM IST
योगेश साहू ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Maruti Suzuki Swift vs Tata Tiago
भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक शानदार हैचबैक कारें उपलब्ध हैं, लेकिन मिडिल क्लास फैमिली कार खरीदने में दो बातों का ख्याल रखती है पहली मजबूत इंजन और दूसरी किफायती माइलेज। यदि आप भी कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो दो हैचबैक कार Maruti Suzuki Swift और Tata Tiago भारतीय बाजार में मौजूद हैं। आइए जानते हैं इनमें से कौन सी कार आपके लिए ज्यादा बेहतर हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
maruti suzuki swift lease plan-1.jpg
Maruti Suzuki Swift दो इंजन में उपलब्ध
Maruti Suzuki Swift दो इंजन में उपलब्ध है। पेट्रोल वेरिएंट में 1197cc का 4 सिलेंडर वाला इंजन है जो कि 6000 Rpm पर 61 kW की पावर और 4200 Rpm पर 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। डीजल वेरिएंट में 1248cc का 4 सिलेंडर वाला इंजन है जो कि 4000 Rpm पर 55.2 kW की पावर और 2000 Rpm पर 190 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन

3 of 6
Maruti Suzuki 2018 Swift
Maruti Suzuki Swift में डाइमेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम
डाइमेंशन के मामले में Maruti Suzuki Swift की लंबाई 3840 mm, चौड़ाई 1735 mm, ऊंचाई 1530 mm, व्हीलबेस 2450 mm, कुल वजन 1315 किलो, बूटस्पेस 268 लीटर और 48 लीटर का फ्यूल टैंक है।ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो Maruti Suzuki Swift के फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक है।

4 of 6
टाटा टियागो AMT - फोटो : Amar Ujala
Tata Tiago भी दो इंजन में उपलब्ध
पावर और स्पेशिफिकेशन के मामले में Tata Tiago में पेट्रोल वेरिएंट में 1199cc का 3 सिलेंडर वाला इंजन है जो कि 6000 Rpm पर 85 Ps की पावर और 3500 Rpm पर 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। डीजल वेरिएंट में 1047cc का 3 सिलेंडर वाला डीजल इंजन है जो कि 4000 Rpm पर 70 Ps की पावर और 1800-3000 Rpm पर 140 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन

5 of 6
Tata Tiago
Tata Tiago में डाइमेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम
डाइमेंशन के मामले में Tata Tiago की लंबाई 3746 mm, चौड़ाई 1647 mm, ऊंचाई 1535 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 2400 mm, व्हीलबेस 170mm, बूट स्पेस 242, कर्ब वेट 1080 किलो और 35 लीटर का फ्यूल टैंक है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो Tata Tiago के फ्रंट में डिस्क और ड्रम ब्रेक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tata tiago jtp
क्या है दोनों ही कारों की कीमत
कीमत के मामले में Maruti Suzuki Swift की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5,14,000 रुपये है। जबकि Tata Tiago की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5,24,990 रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें