फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर महीने में मारुति सुजुकी की 20% ज्यादा बिकी कारें, एक महीने में बंपर बिक्री से टूटे सभी रिकॉर्ड

Fri, 01 Jan 2021 01:07 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maruti Suzuki - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने दिसंबर 2020 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने दिसंबर 2020 में कुल 1,60,226 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, दिसंबर 2019 में कंपनी ने कुल 1,33,296 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल के मुकाबले दिसंबर 2020 में मारुति की बिक्री में 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


भारतीय बाजार की बात करें तो दिसंबर 2020 में कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 1,60,226 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, दिसंबर 2019 में कंपनी ने कुल 1,22,784 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। दिसंबर 2019 की तुलना में दिसंबर 2020 में मारुति की भारत में 14.6 फीसदी बिक्री बढ़ी है।

दिसंबर 2020 में मारुति ने कुल 9,938 यूनिट्स की भारत से बाहर बिक्री की, जो दिसंबर 2019 की तुलना में 31.4 फीसदी ज्यादा रहा।

मिनी कारों की बात करें तो Alto और S-Presso की बिक्री में 4.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिसंबर 2020 में इन कारों के 24,927 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, कॉम्पैक्ट सेगमेंट में कंपनी की Swift, Dzire, WagonR, Ignis, Baleno और Celerio जैसी कारों की पिछले साल के दिसंबर महीने के मुकाबले 18.2 फीसदी बिक्री बढ़ी है। दिसंबर 2020 में इन कारों के 77,641 यूनिट्स की बिक्री हुई ।

एंट्री लेवल और कॉम्पैक्ट सेगमेंट में बढ़ोतरी से अलग सेडान सेगमेंट में गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर महीने में Ciaz की बिक्री में 28.9 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर महीने में इसके 1,270 यूनिट्स की बिक्री हुई। दिसंबर 2019 में इसके 1,786 यूनिट्स की बिक्री हुई। 
विज्ञापन

यूटिलिटी वाहनों की बात करें मारुति सुजुकी Gypsy, Ertiga, Vitara Brezza, XL6 और S-Cross की परफॉर्मेंस अच्छी रही। दिसंबर 2019 के मुकाबले दिसंबर 2020 में इनकी बिक्री 8 फीसदी बढ़ी है। दिसंबर 2020 में इनके 25,701 यूनिट्स बिके। वहीं, दिसंबर 2019 में इनके 23,808 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें