फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki की बिक्री में दर्ज हुई मामूली बढ़त

Fri, 01 Feb 2019 02:31 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
maruti suzuki
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की वाहनों की बिक्री में जनवरी में मामूली वृद्धि दर्ज की गयी। कंपनी ने इस साल जनवरी में 1,51,721 वाहन बेचे। जबकि यह आंकड़ा जनवरी 2018  में 1,51,351 था। 

विज्ञापन


कंपनी ने बयान में कहा कि 2019 के पहले महीने में घरेलू बाजार में उसने 1,42,150 वाहनों की बिक्री की, पिछले साल के इसी माह में यह आंकड़ा 1,40,600 था। पिछले महीने कंपनी का निर्यात 11 प्रतिशत घटकर 9,571 वाहन रहा। जनवरी, 2018 में कंपनी ने 10,751 कारों का निर्यात किया था। 

बता दें, बीते दिनों मारुति अपनी हैचबैक कार वैगनआर को लेकर काफी सुर्खियों में रही। जिसने मात्र 7 दिनों में 16,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल कर ली हैं। पहली बार मारुति ने वैगन आर को दो इंजन ऑप्शंस 1.1 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल के साथ लॉन्च किया है।
विज्ञापन


वहीं स्पेस के मामले में यह बेहतरीन हो गई है। यहां तक कि 6 फुट की हाइट वाले लोग भी आराम से इसे ड्राइव कर सकते हैं। पीछे की सीटों पर ज्यादा स्पेस होने से पीछे बैठने वालों को आसानी होगी। इसमें लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्ट 7 इंच टचस्क्रीन स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

जिसमें फोन चार्जिंग के साथ रियल टाइम अपडेट भी देख सकते हैं। हालांकि यह फीचर केवल ZXI वैरियंट में ही मिलेगा। इसके अलावा वैगन आर में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स के साथ रिमोट कीलेस एंट्री का फीचर भी होगा। वहीं इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर लो फ्यूल वार्निंग, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, फ्यूल इंडीकेटर, डोर वार्निंग का फीचर है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें