मारुति सुजुकी की लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो का प्रोडक्शन तेज हो गया है। बढ़ती मांग को देखकर कंपनी ने मारुति बलेनो के प्रोडक्शन में तेजी लाने की घोषणा की है। बता दें कि मार्च 2017 के बाद से मारुति सुजुकी बलेनो टॉप फाइव मोस्ट सेलिंग कार में शामिल रही है।
मारुति सुजुकी बलेनो को साल 2015 में लांच किया गया था। उस समय भारतीय बाजार में हैचबैक की जबरजस्त मांग थी। बलेनो की शानदार डिजाइन और लुक के कारण बलेनो लांच होते ही हिट हो गयी। यहां तक की लांच के बाद एक समय तो ऐसा भी आया था कि मारुति सुजुकी बलेनो पर लगभग 9 महिने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा था।
भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी बलेनो को प्रीमियम हैचबैक के तौर पर बेचा जा रहा है और अब तक तो ये कार काफी हिट रही है। लांच के बाद से अब तक मारुति सुजुकी बलेनो की 450,000 यूनिट की सेल हो चुकी है। ग्राहकों की इसी मांग के कारण कंपनी ने मारुति सुजुकी बलेनो का प्रोडक्शन तेज करने का फैसला किया है, जिससे कार के लिए लोगों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े।
मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) आर एस काल्सी के अनुसार "इसके लॉन्च के बाद से बलेनो की उच्च मांग हमारी प्रौद्योगिकी, डिजाइन और ग्राहक अनुभव के बारे में उदाहरण है। गुजरात प्रोडक्शन प्लांट के कारण बालेनो की उपलब्धता में तेजी आई है। गुजरात प्लांट सालाना 2.5 लाख इकाइयों की पूर्ण क्षमता पर काम कर रहा है। "
बता दें कि मारुति सुजुकी बलेनो को विशेष तौर पर भारत में बनाया जाता है। बलेनो कंपनी का पहला ऐसा प्रोडक्ट है जिसे भारत से जापान निर्यात किया गया है। भारत के अलावा कई विदेशी बाजारों जैसे की ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और लैटिन अमेरिकी देशों में भी ये काफी हिट है।