फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Elite i20 में कंपनी ने किए बड़े बदलाव, देखें अब क्या होगा खास

Mon, 14 Jan 2019 01:27 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
i20 car
विज्ञापन

हुंडई ने अपनी सबसे प्रीमियम हैचबैक कार Elite i20 को एकदम नए अवतार में पेश किया है। कंपनी ने एलीट आई20 में कई नए फीचर्स जोड़े हैं। जिससे कार के बेस वेरिएंट की कीमतों में 6,000 रुपए से 7,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन


क्या हुआ अपडेट
हुंडई ने आई20 के बेस वेरियंट Era में अब रियर पार्किंग सेंसर और एसी के लिए ईको-कोटिंग तकनीक जोड़ दी गई है वहीं इसके Magna Executive वेरिएंट का नाम बदलकर अब Magna+ रख दिया गया है। जहां मैग्ना एग्जिक्युटिव में मैन्युअल के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता था।

वहीं अब Magna+ वेरिएंट मैन्युअल ट्रांसमिशन में भी उपलब्ध होगा। कार के मैग्ना प्लस वेरिएंट में ऑडियो सिस्टम के लिए ब्लूटूथ,स्टीयरिंग मांउटेड कंट्रोल्स, वॉयस रिकग्निशन,की-लेस एंट्री और फ्रंट में डीआरएल के साथ-साथ फॉग लैम्प की सुविधा भी जोड़ दी गई है। 

विज्ञापन

Hyundai Elite i20
Sportz और Asta हुए एक
अब तक हुंडई के Sportz और Asta दो अलग वेरिएंट बाजार में मौजूद थे जिन्हें अब एक करके Sportz+ का नाम दिया गया है। नए वेरिएंट यानी Sportz+ के पेट्रोल इंजन मॉडल में मैन्युअल और सीवीटी का विकल्प दिया जाएगा।

नए वेरिएंट Sportz+ में 15-इंच गन-मेटल अलॉय व्हील, एंड्रॉयड ऑटो, 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम,ऐपल कारप्ले, रिवर्स कैमरा, फ्रंट सेंटर ऑर्म रेस्ट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और टिल्ट/टेलेस्कोपिक अजस्टेबल स्टीयरिंग जैसे फीचर्स जोड़ दिए गए हैं। बता दें,Sportz+ के सीवीटी वेरिएंट में वायरलेस चार्जिंग, ड्यूल-टोन वर्जन में 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील, अडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट और इंटीरियर में एक अलग कलर पैकेज भी दिया गया है।
विज्ञापन

hyundai elite i20
टॉप वेरियंट में बड़ा बदलाव 
हुंडई के टॉप वेरिएंट Asta(O) में कंपनी ने बड़ा बदलाव किया है जिसमें सबसे बड़ा बदलाव इसके गियरबॉक्स में हुआ है। अब Asta (O) के पेट्रोल वेरिएंट में मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, दोनों का विकल्प दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें