फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें दाम कम होने के बाद मारुति की कारों की नई कीमतें

Fri, 27 Sep 2019 09:47 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maruti Suzuki new car prices - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कॉरपोरेट टैक्स में की गई कटौती के बाद, देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने सबसे पहले अपनी गाड़ियों के दाम घटा कर ग्राहकों को दे दिया दिवाली का तोहफा। कंपनी ने अपने 9 मॉडल्स पर 5,000 रुपये की कटौती की है। आइये आपको बताते हैं दाम कम होने के बाद अब क्या हैं गाड़ियों की नई कीमतें।

विज्ञापन

इन मॉडल्स के दाम कम किये हैं

मारुति सुजुकी ने अपनी Arena रेंज में ऑल्टो 800, ऑल्टो K10, स्विफ्ट डीजल, सिलेरियो, डिजायर डीजल और विटारा ब्रेजा की कीमत  में 5,000 रुपये की कटौती की है। ये सभी गाड़ियां मास सेगमेंट को टारगेट करती हैं ऐसे में जो लोग इन गाड़ियों को अभी खरीदने का विचार कर रहे हैं उनके लिए तो यह कटौती फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन

  जानें अब क्या हैं नई कीमतें

ऑल्टो की नई कीमत
ऑल्टो की नई कीमत कीमत 2.89 लाख रुपये हो गई है। जबकि इसकी पुरानी कीमत 2.94 लाख रुपये थी।
 
ऑल्टो K10 की नई कीमत
ऑल्टो K10 की नई कीमत 3.61 लाख रुपये हो गई है। जबकि  दाम कम होने से पहले इसकी कीमत 3.66 लाख रुपये थी।

सिलेरियो की नई कीमत  
दाम कम होने से पहले सिलेरियो की 4.31 लाख रुपये थी, जो अब 4.26 लाख रुपये हो गई है।
 
स्विफ्ट की नई कीमत
स्विफ्ट डीजल की कीमत पहले 7.03 लाख रुपये थी, जबकि कीमत कम होने बाद अब 6.98 लाख रुपये हो गई है।
 
डिजायर डीजल की नई कीमत
कीमत कम होने के बाद अब डिजायर डीजल की मौजूदा कीमत 6.67 लाख रुपये हो गई है, जबकि पहले इसकी कीमत
6.72 लाख रुपये थी।

विटारा ब्रेजा की नई कीमत
विटारा ब्रेजा की कीमत पहले जहां 7.68 लाख रुपये थी, वहीं अब कीमत कम होने के बाद  इसकी कीमत  7.63 लाख रुपये हो गई है।
 
Tour S डीजल की नई कीमत
Tour S डीजल की कीमत पहले  6.61 लाख रुपये थी, जो कि अब 6.56 लाख रुपये हो गई है।
 
बलेनो डीजल की नई कीमत
दाम घटने के बाद बलेनो की कीमत 6.69 लाख रुपये हो गई है। जबकि पहले इसकी कीमत 6.74 लाख रुपये थी।

इग्निस की नई कीमत
इग्निस की कीमत पहले 4.79 लाख रुपये थी, लेकिन कीमत में कटौती के बाद  अब यह 4.74 लाख रुपये में मिलेगी।
 
एस-क्रॉस की नई कीमत
एस-क्रॉस की कीमत पहले 8.86 लाख रुपये थी, लेकिन कम होने के बाद अब यह 8.81 लाख रुपये में मिलेगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें