इस मौके पर मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मार्केटिंग एंड सेल्स आर.एस कलसी में कहा कि” ग्राहकों की जरूरत को धयान में रखते हुए नेक्स्ट जेन एर्टिगा को अब नए 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है। हमें यकीन है कि यह नया इंजन परफॉरमेंस और रेफिनेमेंट के हिसाब से बेहतर साबित होगा और अर्बन एमपीवी सेगमेंट में अर्टिगा को मजबूती देगा।
बात कीमत की करें तो नए डीजल इंजन के साथ नई अर्टिगा में 3 वेरिएंट्स आपको मिलेंगे इसके VDi वेरिएंट की कीमत 9.86 लाख रुपये, ZDi वेरिएंट की कीमत 10.69 लाख रुपये और ZDi+ वेरिएंट की कीमत 11.20 लाख रुपये रखी गई है।
बात इंजन की करें तो कार में लगा है 1.5-litre DDIS 225 डीजल इंजन जो 95PS की पावर और 225Nmका टॉर्क देता है, यह इंजन 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस है। कंपनी का दावा है कि एक लीटर में नई डीजल अर्टिगा 24.40 किलोमीटर की माइलेज देती है। जानकारी के लिए बता दें कि इसमें वाही इंजन है जो फिलहाल सेडान सियाज को पावर देता है। कंपनी ने इससे पहले अर्टिगा को 1.3 लीटर डीजल उतारा था।