फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

श्रीलंका हमले के मास्टरमाइंड हाशिम ने भारत में बिताए थे तीन महीने, ऐसे मिली जानकारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 30 Apr 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

खुफिया एजेंसी तमिलनाडु और केरल में उन लोगों की ट्रैकिंग कर रही हैं, जिनके नंबर जहरान हाशिम की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआरएस) में मिले हैं। जहरान श्रीलंका हमलों का मास्टरमाइंड है। जिसने श्रीलंका में 21 अप्रैल को आतंकी हमलों को अंजाम दिया था। एक सुरक्षा अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ये माना जा रहा है कि हाशिम ने भारत में 2018 के आखिर में करीब तीन महीने बिताए थे। अधिकारी का कहना है कि हाशिम की सीडीआर इसी समय और श्रीलंका लौटने के बाद की हैं। हाशिम आत्मघाती हमलावरों के समूह में शामिल था। जिन्होंने ईस्टर संडे पर चर्च और पांच सितारा होटलों को निशाना बनाया। जिसमें करीब 250 लोगों की मौत हो गई।

हाशिम के भारत में संपर्क को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल में तीन संदिग्धों के घरों पर छापा मारा। जिनके कथित तौर पर उस आरोपी से संंपर्क हैं, जो 2016 में भारत को छोड़कर आतंकी संगठन आईएस में शामिल हो गया था। इनमें से एक को गिरफ्तार किया गया। 

जिसे एनआईए ने गिरफ्तार किया वह केरल में कथित तौर पर आत्मघाती हमले की साजिश रच रहा था। वह श्रीलंका में हमला करने वाले मास्टरमाइंड हाशिम से प्रेरित था। एजेंसी को ये इनपुट मिले थे कि चार लोगों का एक समूह आरोपियों के संंपर्क में हैं।

संदिग्ध रियास ए (29), जिसे रियास अबुबकर और अबु दुजाना भी कहा जाता है, को मंगलवार को कोच्चि की एक अदालत में पेश किया गया। उसने कथित तौर पर कबूल किया है कि वह श्रीलंका हमलों के मास्टरमाइंड जहरान हाशिम से प्रेरित था।

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
एनआईए के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है, "आरोपी रियास हाशिम और जाकिर नाइक के भाषण के वीडियो का बीते एक साल से अनुसरण कर रहा था।"

अधिकारी ने बताया कि रियास केरल में आत्मघाती हमले की तैयारी कर रहा था। जहरान हाशिम नेशनल तौहीद जमात का सदस्य है। 

रियास ने पूछताछ में ये भी कबूला है कि वह काफी लंबे समय से लापता चल रहे अन्य आरोपी अब्दुल राशिद अबदुल्ला के संपर्क में भी था। वह उसकी ऑडियो क्लिप्स को फॉलो करता था। जिनमें से एक को उसने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। जिसमें आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए दूसरों को उकसाया जा रहा है।

रियास का कहना है कि वह अब्दुल खायुम के संपर्क में भी था, जो वालापट्टनम आईएस मामले का आरोपी है। माना जा रहा है कि खायुम सीरिया में है। आरोपी रियास का कहना है कि वह मॉड्यूल के अन्य सदस्यों से भी हाशिम का अनुसरण करने को कहता था। फिलहाल रियास के पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह केरल में किन जगहों को निशाना बनाना चाहता था।

तीनों संदिग्धों के घरों पर छापा मार एनआईए ने उनसे पूछताछ की। जिनमें उनके आईएस के साथ कथित संपर्क और उनकी योजना से संबंधित पूछताछ की गई। यहां कासरगोड में 15 लोगों के गायब होने के बाद जुलाई, 2016 में मामला दर्ज किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next