फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki Jimny एसयूवी की गुरुग्राम में शुरू हुई असेंबली, जानिए भारत में कब होगी लॉन्च

Mon, 21 Dec 2020 01:48 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया के कई देशों में सुजुकी जिमनी का मौजूदा मॉडल बेहद हिट है, यहां तक कई देशों में वेटिंग पीरियड 10 महीनों तक पहुंच चुका है। जबकि कुछ देशों में 2021 का कोटा पहले ही बिक चुक चुका है...
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Jimny - फोटो : PTI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौथी पीढ़ी की मारुति सुजुकी जिमनी के चाहने वालों के लिए एक अच्छी और बुरी खबर है। अच्छी खबर यह है कि मारुति सुजुकी ने अपनी 3-डोर वैरियंट वाली जिमनी की गुरुग्राम स्थित प्लांट में असेंबलिंग शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक अभी तक कंपनी 50 से ज्यादा जिमनी असेंबल कर चुकी है, जिन्हें सीकेडी रूट के जरिए जापान से भारत लाया गया है। वहीं दूसरी खबर यह है कि इसकी लॉन्चिंग का अभी ग्राहकों को थोड़ा ओर इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

वेटिंग पीरियड 10 महीनों तक

रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया के कई देशों में सुजुकी जिमनी का मौजूदा मॉडल बेहद हिट है, यहां तक कई देशों में वेटिंग पीरियड 10 महीनों तक पहुंच चुका है। जबकि कुछ देशों में 2021 का कोटा पहले ही बिक चुक चुका है। आलम यह है कि सुजुकी अपने जापान प्लांट में डिमांड और सप्लाई को मैनेज करने की कोशिश कर रही है। वहीं सुजुकी को गुरुग्राम प्लांटके शुरू होने से काफी उम्मीद है।

50 यूनिट तैयार

सुजुकी पहले ही एलान कर चुकी है कि मारुति के गुरुग्राम स्थित प्लांट में जिमनी को असेंबल किया जाएगा और यहां से विदेश में निर्यात किया जाएगा। गुरुग्राम स्थित असेंबली लाइन में लैडर फ्रेम वाली एसयूवी की 50 यूनिट तैयार हो चुकी हैं, जिन्हें सीकेडी (कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन) रूट के तहत जापान से भारत लाया गया है। वहीं मारुति अपनी इस जिमनी में ज्यादा से ज्यादा लोकल कंपोनेंट दे रही है ताकि घरेलू बाजार में लॉन्चिंग में मदद मिल सके। फिलहाल सुजुकी भारत में केवल 3 दरवाजों वाली जिमनी को ही असेंबल कर रही है।

ऑटो एक्सपो में शोकेस

सुजुकी ने जिमनी को इस साल ऑटो एक्सपो में भी शोकेस किया था, तभी से उम्मीद लगाई जा रही हैं कि कंपनी इसे जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है। कई बार जिमनी को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया जा चुका है, जिससे इन धारणाओं को बल मिला। लेकिन मारुति का हाल-फिलहाल में जिमनी को भारत में लॉन्च करने का कोई इरादा नहीं दिख रहा है। इसकी वजह है इसका 3-डोर होना।

3-डोर वर्जन की मांग नहीं

कंपनी सूत्रों का कहना है कि 3-डोर वर्जन वाली गाड़ियों को भारत में ज्यादा पसंद नहीं किया जाता है। उनका कहना है कि ज्यादातर भारतीय इन्हें व्यावहारिक नहीं मानते हैं। यही वजह है कि भारतीय बाजार में 3-डोर वर्जन की कोई खास मांग नहीं रही है। यही सब देखते हुए कंपनी इसके 5-डोर वर्जन पर काम कर रही है, जो सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में होगी। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि यह वर्जन 2022 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला महिंद्रा थार से होगा, जो पांच दरवाजों वाली होगी और फिलहाल उस पर काम जारी है। भारत में चौथी पीढ़ी की जिमनी का मुकाबला भारत में ही बन रही दूसरी पीढ़ी की जिमनी यानी मारुति जिप्सी से भी होगा, जिसे फिलहाल सेना के लिए ही बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्टैंडर्ड 4x4 सिस्टम

वहीं भारतीय वर्जन वाली जिमनी में 1.5 लीटर K15B नैचुरली एस्पीरेटचेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, यह इंजन 105 एचपी की पावर देगा। कंपनी यह विटारा ब्रेजा के अलावा अर्टिगा, सियाज और एस-क्रॉस में भी दे रही है। लैडर फ्रेम होने की वजह से इसमें इंजन की पोजिशन बदली हुई होगी, जो इसके पिछले पहियों को पावर देगा। वहीं इसे थार की तरह स्टैंडर्ड 4x4 सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है। जिमनी में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा 4-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक का भी विकल्प मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें