फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री वाहनों की सेल में मारुति सुजुकी पहले स्थान पर कायम, टाटा मोटर्स ने लगाई छलांग

Sun, 16 Sep 2018 05:36 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मारुति सुजुकी ओमनी - फोटो : Maruti Suzuki
विज्ञापन
 टाटा मोटर्स देश की तीसरी सबसे बड़ी यात्री वाहन कंपनी बनने की होड़ में महिंद्रा एंड महिंद्रा से बस कुछ दूर है। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के ताजा आंकड़ों के अनुसर यात्री वाहन खंड में अप्रैल से अगस्त की अवधि में टाटा मोटर्स की महिंद्रा एंड महिंद्रा से दूरी सिर्फ 1,313 इकाई की है। 
विज्ञापन


समीक्षाधीन अवधि में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 1,00,015 इकाइयां बेचीं, वहीं टाटा मोटर्स ने कॉपैक्ट एसयूवी नेक्सन तथा हैचबैक टियागो के बल पर 98,702 इकाइयों की बिक्री की है। इस तरह ये दोनों कंपनियां क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। 

एक साल पहले समान अवधि में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 90,614 इकाई रही थी और वह टाटा मोटर्स से 26,483 इकाई आगे रही थी। वहीं उस समय टाटा मोटर्स 64,131 इकाइयों के आंकड़े के साथ पांचवें स्थान पर थी। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से अगस्त की अवधि में मारुति सुजुकी 7,57,289 इकाइयों के साथ पहले स्थान पर और हुंडई मोटर 2,26,396 इकाइयों के साथ दूसरे स्थान पर रही। 
विज्ञापन


गौरतलब हो, मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की इस वर्ष जून महीने की बिक्री पिछले वर्ष की समान अवधि की बिक्री के मुकाबले 36.3 फीसदी इजाफे के साथ 1,44,981 कारों तक हो गई।  कंपनी की पिछले वर्ष  यह बिक्री 1,06,394 कारों की रही थी। एमएसआई ने अपने एक बयान में कहा कि कंपनी की घरेलू बिक्री पिछले वर्ष के जून में हुई 93,263 कारों की बिक्री से 45.5 फीसदी बढ़कर इस वर्ष समान अवधि में 1,35,662 कारों तक जा पहुंची।

 कंपनी की आल्टो, वैगन आर जैसी छोटी कारों की बिक्री में 15.1 फीसदी की वृद्धि देखी गई। जिसके बाद पिछले वर्ष के जून में हुई 25,524 छोटी कारों की बिक्री बढ़कर इस वर्ष जून में 29,381 कारों की रही है।   

 
विज्ञापन

tata motors - फोटो : Amit Dwivedi
जून में टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री 54 फीसदी बढ़ी

कंपनी की कारों की बिक्री की बात करें तो टाटा मोटर्स ने अपनी घरेलू बिक्री में 54 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी की जून में बिक्री 56,773 कारों तक जा पहुंची है।  टाटा मोटर्स ने बीएसई नियामक में कहा कि पिछले वर्ष के समान अवधि में घरेलू बाजार में 36,836 कारों की बिक्री की थी।

कंपनी ने यह भी कहा कि वित्त वर्ष 2019 के अप्रैल जून तिमाही में कंपनी ने अपनी घरेलू बिक्री में पिछले वर्ष की समान अवधि में हुई 100,141 कारों की बिक्री के मुकाबले 64 फीसदी की वृद्धि के साथ 164,579 कारों की बिक्री दर्ज की है। जो कि घरेलू बाजार में लगातार व्यवसायिक व यात्री वाहनों की माह दर माह बिक्री की मद्द से हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें