फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजायर बनी देश में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार

विज्ञापन
विज्ञापन
16 मई को देश में लॉन्च होते ही मारुति सुजुकी डिजायर हिट हो गई। इस कॉम्पैक्ट सेडान को लॉन्चिंग से पहले ही 33 हजार की बुकिंग मिल गई। इस कार को खरीदने के लिए कम से कम आठ सप्ताह की वेटिंग में लगना पड़ेगा। इस बार लॉन्च हुई डिजायर तीसरी पीढ़ी की डिजायर है। सबसे पहले इस कार को मारुति ने 2008 में लॉन्च किया था और ये कार पिछले कई सालों से देश की टॉप टेन बिकने वाली कारों में अपनी जगह बनाए हुए थी। अपने नए अंदाज व आकर्षक कीमत के अलावा इस कार की एक और विशेषता लोगों को पसंद आ रही है और वो है इसके डीजल इंजन का 28.4 किमीप्रली का माइलेज। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ेंः मारूति सुजुकी ने लॉन्च की नई डिजायर, जानें खासियत

मारुति सुजुकी का दावा है कि नई डिजायर 28.4 किमीप्रली का एआरएआई प्रमाणित माइलेज देती है जो कि देश में बिकने वाली किसी भी कार से ज्यादा है। इसमें कंपनी का 4 ‌सिलेंडर 1.2 लीटर के सीरीज पेट्रोल इंजन लगा है जो कि 83 एचपी की शक्ति देता है। जबकि 1.3 लीटर डीडीआईएस 190 डीजल इंजन 75 एचपी की शक्ति व 190 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इन दोनों ही डीजल इंजनों में फाइव स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स व पांच स्पीड एएमटी यूनिट दिया गया है। इसका पेट्रोल इंजन 22 किमीप्रली का माइलेज देता है जबकि डीजल के दोनों ऑटोमेटिक व मैनुअल 28.4 किमीप्रली का माइलेज देते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः कल लॉन्च हो रही है नई डिजायर, जानें इसकी पांच खूबियां

लॉन्चिंग से ठीक पहले इस कार सॉलिड बुकिंग मिल चुकी है। हालांकि लॉन्चिंग के तुरंत बाद कंपनी के डीलर्स ने पूरे देश में इस कार की डिलीवरी शुरू कर दी है। डीलर्स के पास पहले ही इस कार को कंपनी ने पहुंचा दिया था। इसके बावजूद इसकी वेटिंग अवधि लगभग 8 सप्ताह की है। इसकी मांग को देखते हुए कंपनी को लग रहा है कि वेटिंग अवधि में और इजाफा हो सकता है क्योंकि लोगों को यह नई डिजायर काफी पसंद आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें