फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी Dezire, Baleno & swift का बंद हो जाएगा डीजल वेरिएंट

Mon, 24 Dec 2018 02:08 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maruti suzuki will stop production of these cars
विज्ञापन

भारत की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने आॅटो मार्केट में हलचल मचा दी है। बता दें, कंपनी ने अपनी छोटी कार यानी डिजायर, स्विफ्ट और बलेनो के डीजल वेरिएंट को बंद करने के संकेत दिए हैं। कंपनी के ऐसा करने के पीछे लागू होने वाले BS6 एमिशन हो सकते हैं। 

विज्ञापन


BS6 एमिशन से डीजल वेरिएंट की कीमत पेट्रोल वेरिएंट की तुलना में करीब 2.5 लाख रुपए तक बढ़ जाएगी। जिस कारण कंपनी इन्हें बंद करने पर विचार कर रही है। यदि वर्तमान की बात करे तो इस समय डीजल और पेट्रोल वेरिएंट में करीब 1 लाख तक का अंतर होता है।
 

विज्ञापन

Maruti Suzuki Dzire
BS6 एमिशन नॉर्म्स लागू होने के बाद डीजल इंजन की कीमतों में भी 1 से 2 लाख रुपए तक का इजाफा होगा। जिसका सीधा असर कार की कीमतों पर पड़ेगा। मारुति शुरुआत से ही अपने ग्राहकों को वैल्यू फॉर मनी देने के लिए जाना जाता है। वहीं BS6 के आने से कंपनी अपनी क्वालिटी के साथ कोई समझोता नहीं करना चाहती।

जिस कारण कंपनी डिजायर, बलेनो, स्विफ्ट जैसी कारों के डीजल वेरिएंट को बंद करने पर विचार कर रही है। मारुति के चेयरमेन आर.सी. भार्गव के मुताबिक BS6 एमिशन नॉर्म्स लागू होने के बाद डीजल इंजन के लिए 2.5 लाख रुपए ज्यादा देने का कोई मतलब नहीं होगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें