फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की वेदांगी बनी साइकिल से दुनिया का चक्कर लगाने वाली सबसे तेज एशियाई महिला

Mon, 24 Dec 2018 01:08 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
India's vedangi kulkarni
विज्ञापन

20 साल की वेदांगी कुलकर्णी ने साइकिल से दुनिया का चक्कर लगाने वाले सबसे तेज एशियाई महिला का रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें, वेदांगी ने रविवार को कोलकाता में तड़के साइकिल चलाकर इसके लिए 29,000 किलोमीटर की मानक दूरी को तय किया।

विज्ञापन


उन्होंने इस सफर की शुरूआत जुलाई में पर्थ से की थी और इस रिकार्ड को पूरा करने के लिए वह ऑस्ट्रेलिया के इस शहर में ही वापस जाएंगी। वेदांगी ने पीटीआई से फोन पर बातचीत में बताया कि उन्होंने 14 देशों का सफर किया और 159 दिनों तक रोजाना लगभग 300 किलोमीटर साइकिल चलाती थी। इस दौरान उन्हें कुछ ‘‘ अच्छे और बुरे’’ अनुभव हुए।

उनके पिता विवेक कुलकर्णी ने बताया दुनिया में कुछ ही लोगों ने इस मुश्किल चुनौती को पूरा किया है और उनकी बेटी दुनिया का चक्कर लगाने के मामले में सबसे तेज एशियाई है। ब्रिटेन की जेनी ग्राहम (38) के नाम महिलाओं के बीच सबसे कम दिनों में साइकिल से चक्कर लगाने का रिकार्ड है जिन्होंने इसके लिए 124 दिन का समय लिया था। यह रिकार्ड पिछले रिकार्ड से तीन सप्ताह कम था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

vedangi kulkarni
इस अभियान को पूरा करने के दौरान वेदांगी को कई चुनौतियों को सामना करना पड़ा। कनाडा में एक भालू उनका पीछे करने लगा था। रूस में बर्फ से घिरी जगहों पर उन्होंने कई रात अकेले गुजारी तो वहीं स्पेन में चाकू की नोक पर उनसे लूटपाट हुई। 

ब्रिटेन के बॉउर्नेमाउथ विश्व विद्यालय की खेल प्रबंध की इस छात्रा ने बताया कि उन्होंने इसके लिये दो साल पहले ही तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने साइकिल पर लगभग 80 प्रतिशत यात्रा को अकेले पूरा किया।

यात्रा के दौरान उन्होंने शून्य से 20 डिग्री कम से 37 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को झेलना पड़ा। इस दौरान वह ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, आइसलैंड, पुर्तगाल, स्पेन फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी, डेनमार्क, स्वीडन, फिनलैंड और रूस से होकर गुजरी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें