मारुति ऑल्टो के10 की कीमतें बढ़ा दी हैं। मारुति ने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो के दामों में तकरीबन 26 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। ऑल्टो की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे वजह इसका अपग्रेड होना बताया जा रहा है।
मारुति सुजुकी ने ऑल्टो में नए सुरक्षा फीचर शामिल किए हैं। इन सुरक्षा फीचर्स को अप्रैल, 2019 से लागू हो चुके मानकों को देखने हुए शामिल किया गया है। इन फीचरों में ईबीडी के साथ एबीएस, ड्राइवर साइड एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम और ड्राइवर और को–ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर को शामिल किया गया है।
वहीं नए फीचर शामिल होने से ऑल्टो की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। नए फीचरों के साथ ऑल्टो की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 3.66 लाख रुपये से लेकर 4.45 लाख रुपये होगी। नए फीचर शामिल होने से वैरियंट्स की कीमतों में 16,515 रुपये से लेकर 26,946 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
गौरतलब है कि इस साल नए सुरक्षा नियमों का लागू था, जिसमें एंटी लॉक ब्रैकिंग सिस्टम जैसे फीचर शामिल थे। 1 अप्रैल 2019 से सभी फोर व्हीलर कंपनियों ने अपने वाहनों में एहहीएस देना शुरू कर दिया। वहीं ड्राइवर साइड एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम और ड्राइवर और को–ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स को 1 जुलाई 2019 लागू होना है।
वहीं ऑल्टो की मुख्य प्रतिद्वंदि रेनो क्विड और डेटसन रेडीगो को हाल ही में अपग्रेड किया गया है। इनमें भी नए सुरक्षा फीचरों को शामिल किया गया है। हालांकि क्विड में वही ऑल्टो के10 के समान ही फीचर दिए किए गए हैं, जिसके चलते क्विड की कीमतों में मात्र 10 से 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि डेटसन रेडीगो में केवल एबीएस दिया गया है, जिसके चलते कीमतों में मात्र 3 से 4 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
इससे पहले खबरें आई थीं कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो 800 का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। वहीं मारुति इसके नए वर्जन को लगातार टेस्ट कर रही है और टेस्टिंग के दौरान कई तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति ने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ऑल्टो 800 का प्रोडक्शन रोक दिया है। वहीं मारुति ऑल्टो 1.0 लीटर इंजन का प्रोडक्शन जारी रखेगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यू जेनरेशन ऑल्टो को इस साल जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में लान्च किया जा सकता है। नई ऑल्टो को 2018 के ऑटो एक्सपो में शोकेस फ्यूचर एस कॉन्सेप्ट के डिजाइन को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा। वहीं नई ऑल्टो पर Alto K10 का बैज लगा होगा और केवल 1.0 लीटर इंजन के साथ लान्च हो सकती है।
नई ऑल्टो में 1.0 लीटर का K10B पेट्रोल इंजन लगा होगा, जो वैगन आर और सिलेरियो में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस इंजन के साख 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5 स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन दिया जाएगा। नई ऑल्टो की टक्कर महिन्द्रा की केयूवी100 और रेनो की क्विड से होगी और इसे माइक्रो एसयूवी लुक में लान्च किया जा सकता है।