फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल: बालाकोट एयर स्ट्राइक मामले में पाकिस्तान अपने मुल्क के बाशिंदों से भी सच छिपा रहा

Thu, 11 Apr 2019 08:18 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला पोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों के कुछ पत्रकारों को बालाकोट में उस जगह का दौरा करवाया जहां भारत ने 26 फरवरी को हवाई हमला किया था। इस दौरान जब पाकिस्तानी अधिकारियों से पूछा कि यह दौरा इतनी देरी से क्यों करवाया जा रहा है तो उन्होंने कहा कि हालात इतने अस्थिर थे कि लोगों को यहां लाना बहुत मुश्किल था। अधिकारियों ने कहा कि अब जाकर उन्हें लगा कि यह मीडिया को यहां लाने का उपयुक्त समय है। इस दौरान भी पाकिस्तानी अधिकारियों ने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब नहीं दिए। 

विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या बालाकोट एयर स्ट्राइक मामले में पाकिस्तान अपने मुल्क के बाशिंदों से भी सच छिपा रहा है?'

पोल के जवाब में हमें कुल 4,526 वोट मिले। इनमें 87.65 फीसदी (3,967 वोट) पाठकों ने माना कि बालाकोट एयर स्ट्राइक मामले में पाकिस्तान अपने नागरिकों से भी सच छिपा रहा है। जबकि 12.35 फीसदी (559 वोट) पाठकों ने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक मामले में पाकिस्तान अपने मुल्क के बाशिंदों से सच नहीं छिपा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें