फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: Maruti Suzuki ने हरियाणा के संयंत्रों में बंद किया उत्पादन

Sun, 22 Mar 2020 05:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (MSI) (मारुति सुजुकी इंडिया) ने रविवार को कहा कि उसने हरियाणा में कोरोनो वायरस के प्रकोप के कारण अपने विनिर्माण सुविधाओं के संचालन को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
Maruti Suzuki Plant Factory
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंपनी ने शेयर बाजार में एक नियामक फाइलिंग में बताया कि उसने हरियाणा में गुरुग्राम और मानेसर में उत्पादन और कार्यालय का संचालन बंद कर दिया है। 
विज्ञापन

कंपनी ने कहा, "मारुति COVID-19 (कोरोना वायरस) को फैलने से रोकने के लिए अपने संचालन में सभी अनुशंसित सावधानी बरत रही है। इसमें स्वच्छता, तापमान जांच, वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग को बढ़ाना और व्यक्तिगत संपर्क को कम करना, कर्मचारियों की यात्रा को बंद करना, कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी और दूर रहने की सलाह देना और इस विषय पर सरकार के निर्देशों का पालन करना शामिल है।" 

मारुति ने कहा है कि इस बंद की अवधि सरकार की नीति पर निर्भर करेगी।

उन्होंने कहा, "अगले कदम के रूप में, सरकार की नीति के मुताबिक अब उत्पादन बंद करने की आवश्यकता है और इसी के अनुसार कंपनी ने उत्पादन बंद करने का निर्णय लिया है।" 

रोहतक में मारुति का अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) केंद्र भी बंद रहेगा। हरियाणा में कंपनी के दो प्लांट प्रति वर्ष 15.5 लाख वाहनों का उत्पादन करते हैं। 
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा सरकार रविवार को बैठक के बाद सात शहरों को लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। कैबिनेट सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद फैसला लिया कि हरियाणा के सात शहरों- गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत, पंचकुला, मेवात और पलवल को लॉकडाउन किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें