मारुति ने अपनी चर्चित सेडान कार सियाज में एक और वेरिएंट जोड़ दिया है। गुरुवार को कंपनी ने सियाज एस लॉन्च किया। सियाज का यह वेरिएंट डेल्टा ट्रिम से भी ऊपर है। कंपनी ने इसे पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में लॉन्च किया है।
मारुति ने नई सियाज में सभी फीचर दिए हैं, जो स्टैंडर्ड ट्रिम मॉडल में मौजूद हैं। इसके अलावा कंपनी ने कार को ऑल अराउंड नया लुक दिया है। मारुति ने सिआज एस के फ्रंट और रियर बंपर में बदलाव किए हैं। कंपनी ने कार को लग्जरी लुक देने के लिए ब्लैक इंटीरियर का इस्तेमाल किया है। कार में ब्लैक लेदर सीट दी गई हैं, जो काफी शानदार नजर आती है।
पढ़ें: मारुति ब्रेजा Vs टाटा नेक्सन: सबकॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में छिड़ी नई जंग
मारुति सियाज एस को स्पोर्टी लुक देने के लिए मारुति ने इसमें फ्रंट साइड और रियर अंडर स्वॉड इलर, ट्रंक लिड स्वाियाजइलर हाई माउंट स्पॉट लैंप, प्रीमियम ब्लैपक इंटीरियर, ब्लैक लेदर सीट, स्टाइलिश ग्रे क्रोम फिनिश का इस्तेमाल किया है।
इसके साथ ही कंपनी ने मल्टी इंफो सिस्टम में छोटा बदलाव किया है।
भारत में इस कार का सीधा मुकाबला होंडा सिटी, फोक्सवैगन वेंटो, स्कोडा रैपीड और नई वर्ना से है। कार की शुरुआती कीमत 9.39 लाख रुपये है। 1.4 लीटर के पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट की कीमत 9.39 लाख रुपये है, जबकि डीजल वेरिएंट की कीमत 11.55 लाख रुपये हैं।