फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति इस चर्चित कार को जल्द कर सकती है रिप्लेस

Fri, 07 Apr 2017 05:59 PM IST
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जापानी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी बहुचर्चित कार डिजायर टूर को रिप्लेस करने की योजना बना रही है। कंपनी अपनी इस कार को दूसरी पीढ़ी की डिजायर से रिप्लेस करेगी। डिजायर टैक्सी और पैसेंजर कार के तौर पर एक बेहतरीन विकल्प है। 
विज्ञापन


नई डिजायर में कंपनी ने कम्फर्ट का ज्यादा ख्याल रखा है। इस कार में मारुति ने पहले के मुकाबले ज्यादा लेगस्पेस दिया है। हालांकि नई डिजायर बूटस्पेस के मामले में थोड़ा निराश जरूर करती है। नई डिजायर में 316 लीटर का बूटस्पेस दिया गया है जबकि इसके पहले वाली डिजायर में 440 लीटर का बूटस्पेस मिलता था। 

साथ ही आपको बता दें कि इस कार की कीमत कुछ कम हो सकती है। चुंकि छोटी गाड़ियों पर एक्साइज रेट कम लग रहा है इसलिए कार की कीमत भी कम होने की उम्मीद है। मारुति डिजायर टूर में अभी 1.3 लीटर वाला DDiS डीजल इंजन मौजूद है। वहीं नई डिजायर में 1.2 लीटर का के-सीरीज पेट्रोल इंजन का विकल्प मिल सकता है। इसके साथ कंपनी इस कार में सीएनजी का विकल्प भी दे सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें