maruti suzuki ertiga new model
बता दें, आज भारत में हर दूसरे आदमी के पास मारुति की गाड़ी है। वहीं मारुति सुजुकी की कार अर्टिगा हाल ही में एमपीवी सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। अर्टिगा के साथ इस दौड़ में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और महिंद्रा मराजो थी। जनवरी 2019 में मारुति सुजुकी अर्टिगा की 6,352 सेल हुई। वहीं टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की बिक्री जनवरी 2019 में 6,283 इकाई रही।
नई मारुति सुजुकी अर्टिगा की कीमत 7.44 लाख रुपये है जबकि इनोवा क्रिस्टा की कीमत 14.83 लाख रुपये है। इस सूची में तीसरा नंबर रहा महिंद्रा मराजो का जिसकी जनवरी में 3,500 यूनिट सेल हुई।महिंद्रा Marazzo ने दिसंबर 2018 में एक अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि 2018 में नई Ertiga से पहले महिंद्रा Marazzo को लांच किया गया था। मराजो इस समय हर महीने 3,000-4,000 इकाइयों की बिक्री कर रही है।