फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारूति की इस लग्जरी कार के फीचर लॉन्चिंग से पहले लीक, देख लीजिए

Wed, 22 Feb 2017 04:03 PM IST
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
ये है मारुति सुजुकी बलेनो आरएस।
विज्ञापन
3 मार्च 2017 को लॉन्च होने जा रही बलेनो आरएस 1.0 अल्फा दिखने में कैसी है और इसमें क्या-क्या फीचर हैं इसके बारे में हमारे पास पूरी जानकारी मौजूद है। इसके लॉन्चिंग से ठीक पहले आइए आपको रूबरू करवा देते हैं उन फीचर्स से जिसको जानने के लिए आप जरूर उत्सुक होंगे। 
विज्ञापन


 

मारूति बलेनो आरएस डिजाइन 

बगल से ‌दिखने में आरएस बेहद साधारण लगती है।
भारत में लॉन्च होने जा रही इस स्पोर्टी अंदाज वाली इस बलेनो आरएस का फ्रंट व रियर बंपर नए है, इसमें दिया गया जाली वाला ग्रिल और काले रंग में रंगे एलॉय व्हील इसे एक अलग अंदाज देते हैं। कुल मिलाकर देखें तो यह ठीक वही कार है जिसे कंपनी ने पिछले साल ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था।
इन तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसे अलग स्‍टाइल देने के लिए मारूति की डिजाइन टीम ने कितनी मेहनत की है। हालॉंकि इस रंग में इसे अगर आप जल्दबाजी में देखेंगे तो इसे स्विफ्ट समझने की भूल भी कर सकते हैं।

 

किससे होगा मुकाबला

ये है आरएस की कोर कंपटीटर अबार्थ पुंटो ईवो।
इस गाड़ी के जरिए मारूति हॉट हैचबैक सेगमेंट में एंट्री मार रही है। यहां पर इसका मुकाबला पोलो जीटरी व अबार्थ पुंटो इवो से होगा। ये कारें पहले से ही अपने परफॉर्मेंस के साथ लोगों को पसंद आ रही हैं। लेकिन मारूति अपने मजबूत सर्विस नेटवर्क के जरिए इस कंपटीशन को आसानी से पीछे छोड़ सकती है अगर इसकी कीमत प्रतिस्पर्धा को मात दे पाएगा तो। हम उम्मीद कर रहे हैं मारूति इसकी कीमत 5.5 लाख से 6.5 लाख रुपये के बीच में रखेगी।    

 

यह इंजन देगा आरएस को शक्ति

बलेनो आरएस में नया इंजिन बूस्टर जेट लगाया गया है।
इस हॉट हैचबैक के जरिए मारूति अपने नए इंजन को भी भारतीय बाजार में पेश करेगी। इस कार में 1 लीटर वाला तीन सिलेंडर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजिन लगाया गया है। यह इंजन 102 एचपी की शक्ति व 150 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बिकने वाली बलेनो में यही इंजन लगा हुआ है जो कि 111 एचपी की शक्ति देता है। इस कार को पांच स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स के साथ पेश किया जाएगा तथा इसमें कोई भी ऑटोमेटिक विकल्प मारूति नहीं देने जा रही है। इसके चारों पहियों पर‌ डिस्क ब्रेक लगाया गया है। अपने अन्य पेट्रोल कारों की तुलना में यह 15 किलोग्राम अधिक वजनी हो गई है इसका वजन 950 किलोग्राम है।  

 
विज्ञापन

फीचर्स पर एक नजर

बलेनो आरएस
बलेनो आरएस सिर्फ टॉप वर्जन अल्फा में मौजूद होगी इससे साफ है कि इसमें बलेनो अल्फा में दिए गए सारे फीचर मिलेंगे। आइए आपको बताते हैं कि इस कार में आपको क्या मिलेगा।  बाई-जेनन ऑटोमेटिक हेडलैंप एलईडी डीआरएस के साथ  ड्यूल एयरबैग एबीएस के साथ  फोर व्हील डिस्क ब्रेक स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्‍अम नेवीगेशन के साथ  रिवर्स कैमरा और पार्किंग सेंसर इलेक्ट्रिक अडजस्ट और फोल्डिंग विंग मिरर इंडीकेटर्स के साथ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें