फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45वां जन्मदिन मना रही यह अभिनेत्री करती है 5 करोड़ की कार में सफर

Wed, 24 Oct 2018 03:39 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mallika sherawat
विज्ञापन

बॉलीवुड की हसीना मल्लिका शेरावत आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। हालांकि आप इस मॉडल की खुबसुरती से इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। मल्लिका ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। जिनमें मर्डर, वैलकम, गुरु, शादी से पहले  प्रमुख है।

विज्ञापन


फिलहाल आपको बताते हैं कि इतने दिनों तक लाइम लाइट से दूर रहने के बाद भी मल्लिका कौन-सी शानदार कार में सफर करती हैं। मल्लिका शेरावत के गैराज में हाइटेक कार लैम्बोर्गिनी मौजूद है। स्पीड के मामले में यह कार सबको पीछे छोड़ती है। आपको बता दें, मल्ल्किा की यह कार 2 सीटर है। 

कार में 6.5 लीटर वाला वी-12 इंजन दिया गया है जो कि 740 पीएस की पावर और 690एनएम टार्क जनरेट करता है। यह कार 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ने में 3 सेकेंड से भी कम का समय लेती है। इसके इंजन को 7 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है।  
विज्ञापन


जैसे की लग्जरी कारों का माइलेज होता है वैसे ही इस कार भी माइलेज एक लीटर में मात्र 5 किमी का है। कार में फीचर्स के तौर पर मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, टच स्क्रीन, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, एलॉय व्हील, पावर स्टीयरिंग, पावर एडजेस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर विंडो जैसे कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।

साथ ही कार में  एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयरबैग, पार्किंग सेंसर, सेंट्रल लॉक और पावर लॉक जैसे सुरक्षा के लिहाज से भी कई फीचर्स दिए गए हैं। मल्लिका शेरावत की इस  स्पोर्ट्स कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 5.79 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें