फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra XUV700: 7-सीटर वर्जन समेत सभी वेरिएंट्स की कीमत आई सामने, सात अक्तूबर से शुरू होगी बुकिंग

Thu, 30 Sep 2021 02:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mahindra XUV700 (महिंद्रा एक्सयूवी700) आनेवाले त्योहारी सीजन में भारतीय कार बाजार में आधिकारिक लॉन्च के लिए तैयार है और कंपनी ने गुरुवार को एलान किया कि एसयूवी की बुकिंग 7 अक्तूबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mahindra XUV700 Price Booking Details : Mahindra XUV700 (महिंद्रा एक्सयूवी700) आनेवाले त्योहारी सीजन में भारतीय कार बाजार में आधिकारिक लॉन्च के लिए तैयार है और कंपनी ने गुरुवार को एलान किया कि एसयूवी की बुकिंग 7 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी इस एसयूवी की पूरी कीमत सूची का भी एलान कर दिया है। कंपनी ने यह भी घोषणा की कि XUV700 पर दो वैकल्पिक पैक उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


AX7 पर उपलब्ध लग्जरी पैक के लिए 1.8 लाख रुपये की कीमत अतिरिक्त चुकानी होगी। जबकि AX7 डीजल ऑटोमैटिक पर AWD के लिए 1.3 लाख रुपये अलग से चुकाने होंगे। 

Mahindra XUV700 एसयूवी में मिलने वाले फीचर्स की एक लंबी लिस्ट है लेकिन ये सभी स्टैंडर्ड तौर पर उपलब्ध नहीं है। XUV700 को चार वेरिएंट्स - MX, AX3, AX5 और AX7 में उपलब्ध कराया जाएगा। यह वाहन पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों, पांच और सात सीटों वाले लेआउट और मैनुअल के साथ-साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों में भी आएगा।
विज्ञापन

Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
XUV700 MX सीरीज ईंधन 5-सीटर MT कीमत (रुपये)
MX पेट्रोल 11.99 लाख
  डीजल 12.49 लाख

AX3, AX5 और AX7 बहुप्रचारित AdrenoX के साथ आएंगे, जिससे एसयूवी में Amazon Alexa के साथ-साथ 3D इमर्सिव साउंड सिस्टम जैसे अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी-आधारित फीचर्स मिलेंगे।

Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
XUV700 AX सीरीज Fuel Type MT (कीमत, रुपये) AT (कीमत, रुपये)
AX3 (5-सीटर) पेट्रोल 13.99 लाख 15.59
  डीजल 14.59 लाख ** 16.19 लाख
AX5 (5-सीटर) पेट्रोल 14.99 लाख ** 16.59 लाख
  डीजल 15.59 लाख ** 17.19 लाख **
AX7 (7-सीटर) पेट्रोल 17.59 लाख 19.19 लाख
  डीजल 18.19 लाख 19.79 लाख
      ** 60,000 रुपये की एक्सट्रा कीमत पर
7-सीटर ले-आउट के साथ उपलब्ध

नोट: सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। 

टेस्ट ड्राइव और डिलीवरी
महिंद्रा ने कहा है कि एक्सयूवी700 शुक्रवार से डीलरशिप पर ग्राहकों के देखने के लिए उपलब्ध होगी। पहले चरण की टेस्ट ड्राइव शनिवार से शुरू होगी और दूसरे चरण में टेस्ट ड्राइव 7 अक्तूबर से शुरू होगी। बता दें कि ऊपर बताए गईं कीमतें पहले 25,000 बुकिंग करने वाले ग्राहकों के लिए हैं। यानी इसके बाद कंपनी कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। साथ ही कंपनी ने बताया है कि पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी डीजल वेरिएंट से पहले होगी।

Mahindra XUV700 - फोटो : For Reference Only
इंजन और पावर
महिंद्रा XUV700 एसयूवी को दो इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। जिसमें एक 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और एक 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन शामिल है। पेट्रोल इंजन 200 hp का पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि डीजल इंजनमें दो अलग-अलग ट्यूनिंग सेट अप हैं जिनमें से एक 1155 hp का पावर और 360 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि दूसरा 185 hp का पावर और लगभग 420 Nm टॉर्क की पेशकश करता है। 
विज्ञापन

Mahindra XUV700 Rear - फोटो : Mahindra
XUV700 एसयूवी 5-सीटर और 7-सीटर दोनों मॉडल्स इन कीमतों के साथ 5-सीटर सेगमेंट में Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Harrier जैसी एसयूवी और Hyundai Alcazar, Tata Safari और MG Hector Plus जैसी तीन-पंक्ति वाली 7-सीटर एसयूवी को टक्कर दे सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें