भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा अपने नए वाहनों को नए इंजन के साथ बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इस दिशा में काम करते हुए कंपनी अपने mFalcon रेंज के इंजन के नए इंजन को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है।
इस श्रेणी का नया साथी 1.6 लीटर का चार सिलेंडर वाला डीजल इंजन है। इसे सांगयोंग और कंपनी की कोरियन फर्म ने मिलकर विकसित किया है। महिंद्रा की गाड़ियों में mFalcon परिवार के कई इंजन का इस्तेमाल हुआ है। पेट्रोल से लेकर डीजल इंजन तक इस परिवार के सदस्य रहे हैं।
mFalcon परिवार में 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर इंजन पहले से मौजूद है। कंपनी ने इस श्रेणी में 1.6 लीटर का चार सिलेंडर वाला इंजन भी जोड़ लिया। साथ ही खबरें है कि कंपनी एक और इंजन को विकसित करने में लगी है, ये एक 1.5 लीटर का इंजन होगा।