फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद महिंद्रा को नहीं पसंद Mercedes और Audi, महज 10 लाख की इस कार में करते हैं सफर

Mon, 08 Oct 2018 03:08 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Anand mahindra's new tuv 300plus
विज्ञापन

कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। महिंद्रा के नाम से मार्केट में ढ़ेरो कारें अपना वर्चस्व बनाए हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा को किन कारों का शोक है और उन्हे अपनी ही कंपनी द्वारा बनाई गई कौन-सी कार सबसे ज्यादा पसंद है। नहीं जानते होंगे ना, तो आज हम आपको आनंद महिंद्रा की  पसंदीदा कारों के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन


हाल ही में, आनंद महिंद्रा ने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह अपनी गैराज में शामिल हुई नई कार को दिखा रहें हैं। बता दें, आनंद महिंद्रा ने टीयूवी300 प्लस के टॉप वेरियंट को इस्तेमाल करने के लिए लिया है। महिंद्रा की यह कार टीयूवी300 प्लस कार P4, P6 और P8 नाम से तीन वेरियंट में मार्केट में उपलब्ध है। इस टीयूवी प्लस में एयरबैग्स और एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 

विज्ञापन

marrazo
कार में दिए गए है ये फीचर्स
टीयूवी300 में 16-इंच की अलॉय व्हील दिए गए हैं। साथ ही इस कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इनफोटेनमेंट सिस्टम लगा है जो कि जीपीएस नेविगेशन से लैस है। ब्लूसेंस ऐप्स, फॉक्स लेदर सीट्स और हाइट अजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ यह कार बेहद ही शानदार लगती है। 

कार के इंजन पावर की बात करें तो
महिंद्रा की इस टीयूवी300 में 2.2-लीटर का एमहॉक (mHawk) डीजल इंजन दिया गया है, जो 120बीएचपी की पावर और 280एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार के इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। 

कीमत
कीमत की बात करें, तो इस कार के  P4 वेरियंट की कीमत 9.59 लाख रुपये है और इसके P8 वेरियंट की शुरुआती कीमत 10.98 लाख रुपये है। 

आनंद महिंद्रा के फोटो को शेयर करने पर ट्विटर के एक यूजर ने उनसे कहा 'सर, मुझे लगा कि आप Mercedes या Audi जैसी कारें इस्तेमाल करते होंगे।'  यूजर को जवाब देते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा मैं महिंद्रा की कारों के अलावा और कोई कार इस्तेमाल नहीं करता हुॅ।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें