घरेलू ट्रैक्टर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि अगस्त के महीने में उसकी कुल ट्रैक्टर बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 17,785 इकाई रही। कंपनी ने पिछले साल इसी माह में 16,641 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी।
शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक कंपनी ने बताया कि समीक्षावधि में उसकी घरेलू बिक्री 16,375 इकाई रही और इस दौरान उसने 1,410 ट्रैक्टरों का निर्यात भी किया। पिछले साल इसी माह में कंपनी ने 15,356 ट्रैक्टर घरेलू बाजार में बेचे थे जबकि निर्यात 1,285 ट्रैक्टर का किया था।
उधर कंपनी सोनालिका ने अगस्त में उसकी कुल बिक्री 23.2% बढ़कर 7,369 वाहन रहने की घोषणा की है। बता दें कंपनी का निर्यात भी पिछले एक साल में 90% बढ़ा है। सोनालिका कंपनी के ट्रैक्टर लगभग 100 से अधिक देशों में निर्यात होते हैं।
कंपनी ने एक बयान में बताया कि अगस्त 2017 में उसकी कुल बिक्री 6,036 ट्रैक्टर थी।वहीं इस साल अगस्त में कंपनी का निर्यात बढ़कर 2,082 ट्रैक्टर रहा। जो पिछले साल 1,095 ट्रैक्टर थाा।