फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 Mahindra Scorpio: लॉन्चिंग से पहले नई स्कॉर्पियो की तस्वीरें लीक, जानें कैसा है केबिन और लुक

Sat, 17 Apr 2021 08:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्कॉर्पियो के लेटेस्ट 2021 मॉडल की टेस्टिंग काफी समय से चल रही है और इसे भारतीय सड़कों पर एक बार फिर देखा गया है। नेक्स्ट जेनरेशन स्कॉर्पियो की लेटेस्ट स्पाय तस्वीरों से इसके डिजाइन के बारे में कुछ अहम जानकारी का पता चला है। पहली बार नई स्कोर्पियो अपने एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर के लिए भी चर्चा में है।
विज्ञापन
2021Mahindra Scorpio - फोटो : Team-BHP (For Reference Only)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Next Generation Mahindra Scorpio 2021 : देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) अपने पोर्टफोलियो में नई कारों को पेश करने की तैयारी में है। कंपनी की न्यू-जेनरेशन थार एसयूवी बेहद पॉपुलर हो गई है। अब घरेलू ऑटो निर्माता देश में Scorpio (स्कॉर्पियो) और XUV500 (एक्सयूवी500) के न्यू जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी की Scorpio (स्कोर्पियो) एसयूवी अभी भी अपने पहले जेनरेशन अवतार में उपलब्ध है। लेकिन भारतीय कार बाजार में एसयूवी सेगमेंट में बढ़ते कॉम्पीटिशन को देखते हुए कंपनी जल्द ही न्यू जेनरेशन को इस साल के आखिर तक लॉन्च कर देगी। 
विज्ञापन

लेटेस्ट स्पाय तस्वीरें आईं सामने

2021Mahindra Scorpio - फोटो : Team-BHP (For Reference Only)
स्कॉर्पियो के लेटेस्ट 2021 मॉडल की टेस्टिंग काफी समय से चल रही है और इसे भारतीय सड़कों पर एक बार फिर देखा गया है। नेक्स्ट जेनरेशन स्कॉर्पियो की लेटेस्ट स्पाय तस्वीरों से इसके डिजाइन के बारे में कुछ अहम जानकारी का पता चला है। पहली बार नई स्कोर्पियो अपने एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर के लिए भी चर्चा में है। यहां आपको बता रहे हैं, इस कार की सामने आई कुछ अहम डिटेल्स के बारे में। 

एक्सटीरियर लुक

पार्किंग में खड़ी पाई गई नेक्स्ट जेनरेशन स्कॉर्पियो के टेस्टिंग मॉडल में नए स्टाइलिश अलॉय व्हील्स देखे गए हैं। इनकी साइच 18 इंच तक हो सकता है। मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स को MRF वैंडर रबर से लपेटा गया है। मौजूदा जेनरेशन मॉडल में देखे गए 17 इंच की तुलना में, स्कॉर्पियो के टॉप-एंड वेरिएंट्स में 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। 

इंटीरियर का लुक

नेक्स्ट जेनरेशन स्कॉर्पियो की इंटरनेट पर वायरल हुईं स्पाय तस्वीरों में कार के इंटीरियर की काफी जानकारी सामने आई है। इन तस्वीरों के मुताबिक कार के डैशबोर्ड को काले रंग के मटेरियल के साथ देखा जा सकता है। क्रूज कंट्रोल के लिए कार में लेदर में लिपटा मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील। वहीं अधिक स्पोर्टी फील के लिए फ्लैट बॉटम के साथ स्टीयरिंग व्हील पर क्रोम हाइलाइट्स भी हैं। इसके अलावा  डैशबोर्ड के सेंटर मेंएक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके नीचे हर तरफ एसी वेंट्स और क्लाइमेट कंट्रोल के बटन थे। इसमें दिया गया स्टीयरिंग व्हील कंपनी की अपकमिंग XUV 700 में देखा गया था। 

केबिन और फीचर्स

कुल मिलाकर कहा जा सकता है, कि मौजूदा जेनरेशन मॉडल की तुलना में नई स्कॉर्पियो में ज्यादा प्रीमियम और अप-मार्केट केबिन दिया गया है। नई स्कॉर्पियो में एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कई एयरबैग, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ-साथ एक इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल होंगे। 

पहली से होगी बड़ी

नई एसयूवी में महिंद्रा की नई लैडर-ऑन-फ्रेम चेसिस दी जाएगी। इसका इस्तेमाल न्यू-जेनरेशन थार में भी किया गया है। इस कारण से नई स्कॉर्पियों पहले से ज्यादा लंबी, चौड़ी और ऊंची होगी। नई एसयूवी पर व्हीलबेस भी थोड़ा लंबा होगा जिससे नई महिंद्रा स्कॉर्पियो के अंदर ज्यादा केबिन स्पेप मिलेगा। हालांकि यह अभी भी साइड-हिंग टेलगेट के साथ आएगा। फ्रंट में ट्विन-पॉड एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, सी-शेप एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप्स होंगे जो एलईडी फॉगलैंप्स से कवर होंगे। 

इंजन और पावर

न्यू-जेनरशन महिंद्रा स्कॉर्पियो में कंपनी उसी इंजन का इस्तेमाल कर सकती है जो नई थार में दिया गया है। यानी नई स्कॉर्पियों में नया 2.0-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर mHawk टर्बो डीजल इंजन मिल सकता है। पेट्रोल इंजन अधिकतम 150 PS का पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। जबिक डीजल इंजन 130 PS का पावर जेनरेट करता है। हालांकि स्कॉर्पियो में इन इंजन को कुछ बदलाव के साथ पेश किया जा सकता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ ऑप्शनल 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक यूनिट दी जा सकती है। 
विज्ञापन

कितनी होगी कीमत

मौजूदा स्कॉर्पियो की एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये से लेकर 16.52 लाख रुपये तक है। लेकिन नए-जेनरेशन मॉडल की कीमत इससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है। नेक्स्ट जेनरेशन स्कॉर्पियो भी 4×4 ड्राइवट्रेन के साथ पेश की जाएगी, जिसे भारत में पिछले साल अप्रैल में बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के लागू होने के बाद बंद कर दिया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें