फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra Bolero को खरीदने का सबसे बेहतर मौका, इस महीने कंपनी दे रही है डिस्काउंट: पढ़ें ऑफर

Wed, 22 Jul 2020 09:53 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mahindra Bolero - फोटो : Mahindra
विज्ञापन

आज हम आपको एक ऐसी कार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। बात हो रही है महिंद्रा की धाकड़ एसयूवी Bolero BS6 की। अगर आप इस महीने बोलेरो को खरीदते हैं तो आपको अच्छी खासी बचत हो सकती है। आज हम आपको इस एसयूवी पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इस कार के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में भी बताएंगे। इससे पहले की हम आगे बढ़ें यहां जानना जरूरी है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है और यह अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स पर बदल सकता है। तो डालते हैं एक नजर। 

विज्ञापन

क्या है ऑफर?


Mahindra इस महीने अपनी Bolero के बीएस6 मॉडल की खरीद पर 13,500 रुपये तक की छूट दे रही है।

क्या है कीमत?


Mahindra Bolero BS6 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.98 लाख रुपये है। 

इंजन


Mahindra Bolero में 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है।

परफॉर्मेंस


Mahindra Bolero का इंजन 3600 आरपीएम पर 74.96 Hp की मैक्सिमम पावर और 1600-2200 आरपीएम पर 210 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 

डाइमेंशन 


Mahindra Bolero की लंबाई 3995 मिलीमीटर, चौड़ाई 1745 मिलीमीटर और ऊंचाई 1880 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2680 मिलीमीटर है।

फ्यूल क्षमता


Mahindra Bolero में 60 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
विज्ञापन

सस्पेंशन 


Mahindra Bolero के फ्रंट में आईएफएस क्वाइल स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में रिगिड लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है।


ब्रेकिंग 


Mahindra Bolero के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें